Homeराजनीतिमध्यप्रदेश कांग्रेस : स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया-राहुल-प्रियंका के साथ कन्हैया कुमार...

मध्यप्रदेश कांग्रेस : स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया-राहुल-प्रियंका के साथ कन्हैया कुमार भी करेंगे प्रचार

Published on

spot_img
spot_img

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी, जिसमें गांधी परिवार के तीन सदस्यों सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के अलावा पार्टी के युवा नेता कन्हैया कुमार का नाम भी शामिल है।

सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पार्टी के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, सुरेश पचोरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव के भी नाम शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ के सांसद पुत्र नकुलनाथ ने भी कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में जगह बनाई है।

मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी राज्य में कांग्रेस का प्रचार करने आएंगे।

राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट और उत्तरप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर भी मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए वोट मांगेेंगे।

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्रियों जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, ओंकार सिंह मरकाम, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और सांसद विवेक तन्खा एवं राजमणि पटेल को भी पार्टी ने प्रदेश में अपना स्टार प्रचारक घोषित किया है। प्रदेश में कांग्रेस का जाना-माना चेहरा मीनाक्षी नटराजन ने भी इस सूची में जगह बनाई है।

Also Read: द रेलवे मेन का टीजर रिलीज

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

कांग्रेस सरकार का हैदराबाद में लगा पहला प्रजा दरबार

तेलंगाना में श्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला प्रजा दरबार शुक्रवार...

महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रदद्

लोक सभा ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता को शुक्रवार को ध्वनि...