Homeराजनीतिमहंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या : प्रियंका

महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या : प्रियंका

Published on

spot_img
spot_img

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज कहा कि महंगाई और बेरोजगारी आज देश की सबसे बड़ी समस्याएं हैं और रोजगार देने वाली कंपनियों को कुछ उद्योगपतियों के हाथों में देने से देश को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
श्रीमती वाड्रा मध्यप्रदेश के धार जिले के कुक्षी में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने आदिवासीबहुल इस क्षेत्र में कहा कि जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने कभी आदिवासियों की संस्कृति बदलने की कोशिश नहीं की। उनकी नीतियों से आदिवासियों का भला हुआ।


इसी क्रम में उन्होंने कहा कि युवाओं की बेरोजगारी और महंगाई इस समय की सबसे बड़ी समस्या है। सरकारी पद खाली पड़े हैं। अधिकतर रोजगार पहले सरकारी बड़ी कंपनियों से आते थे, लेकिन अब सरकार ने उन्हें कुछ उद्योगपतियों के हाथों में सौंप दिया, जो बेरोजगारी का बड़ा कारण है।


उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या किसी को पता है कि अडानी और अंबानी जैसे उद्योगपति क्या बनाते हैं। उन्होंने कहा कि छोटे उद्योगपतियों को कोरोना और जीएसटी जैसी चीजों ने बर्बाद कर दिया। जीएसटी के कारण महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ रही है।


श्रीमती वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्याज के दाम बढ़ने पर सरकार को घेर लेते थे, लेकिन अब वे कुछ नहीं बोल रहे।


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने 22 हजार घोषणाएं कीं, लेकिन 22 भी पूरी नहीं कीं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार की छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार से तुलना भी की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आवारा पशुओं की समस्या को भी गौठान बना कर दूर किया गया, जिनसे अब रोजगार भी पैदा हो रहा है।


उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गुस्से में ‘मामाजी’ कहा जाता है, जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री स्नेह से ‘काका’ कहलाते हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर कमीशन लेने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना की अपनी गारंटी को भी दोहराया।


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उद्योगपति अडानी एक दिन में 1600 करोड़ रुपए कमाते हैं, जबकि देश का एक किसान 27 रुपए कमाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 हजार करोड़ रुपए संसद को नया बनाने में खर्च कर दिए, लेकिन किसानों की कर्जमाफी से वे इंकार कर देते हैं।


उन्होंने कहा कि लोग स्वर्गीय इंदिरा गांधी को इसलिए याद करते हैं, क्योंकि वे खोखली घोषणाएं नहीं करतीं थीं। उन्होंने लोगों के अधिकार उन्हें वापस किए। कांग्रेस की सरकारों ने लोगों को भोजन का अधिकार और मनरेगा जैसा अधिकार दिया।


उन्होंने कहा कि आज की राजनीति चुनाव में ध्यान भटकाती है। चुनाव आते ही लाेग धर्म की बातें शुरु कर देते हैं।

Also Read: गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की गारंटी यात्रा का आगाज

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

कांग्रेस सरकार का हैदराबाद में लगा पहला प्रजा दरबार

तेलंगाना में श्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला प्रजा दरबार शुक्रवार...

महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रदद्

लोक सभा ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता को शुक्रवार को ध्वनि...