Homeराजनीतिकमलनाथ आए तो बंद हो जाएगी लाड़ली बहना और किसान सम्मान निधि...

कमलनाथ आए तो बंद हो जाएगी लाड़ली बहना और किसान सम्मान निधि योजना : शाह

Published on

spot_img
spot_img

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व आज कांग्रेस पार्टी और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को शासन मिलता है तो वो बस अपना घर भरने का काम करती है और श्री कमलनाथ राज्य में आए तो लाड़ली बहना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं बंद हो जाएंगी।

श्री शाह प्रदेश के शिवपुरी के करैरा में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा काे संबोधित करने आए थे। उनके साथ पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी उपस्थित रहे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश को बीमारू से बेमिसाल राज्य जिसने बनाया, उस डबल इंजन सरकार को चालू रखने के लिए वोट देना है। भाजपा ने सबके कल्याण के लिए काम किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को शासन मिलता है तो वो अपना घर भरने का काम करती है। भाजपा विकास करती है। उन्होंने श्री कमलनाथ से सवाल किया कि जब वे 2002 में प्रदेश छोड़ कर गए थे तो यहां का बजट कितना था और अब कितना है। उन्होंने राज्य सरकार के विकास कार्यों की गिनती भी कराई।

उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर का स्मरण करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जीवन भर उनका अपमान किया। उन्हें भारत रत्न नहीं देने दिया और संसद में भी नहीं आने दिया। उन्होंने कहा कि दलितों और आदिवासियों के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने लगातार बजट बढ़वाया।

उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस श्री कमलनाथ को आगे कर रही है। उनके पिछले कार्यकाल में उन्होंने कमीशनखोरी, स्थानंतरण और भ्रष्टाचार जैसे उद्योग राज्य में स्थापित कराए। शिवराज सिंह चौहान सरकार की 51 से ज्यादा गरीब कल्याण योजनाएं बंद कर दीं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि श्री कमलनाथ आ गए तो लाड़ली बहना योजना भी बंद होगी और किसानों को मिलने वाली 12 हजार रुपए की राशि भी बंद हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ‘फोर सी’ (करप्शन, कमीशन, कम्युनल दंगे और क्रिमिनल पॉलिटिक्स) की नीति है। पार्टी का गरीब कल्याण से कोई लेना देना नहीं है।

Also Read: केमिकल कंपनी में विस्फोट, सात शव बरामद

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

कांग्रेस सरकार का हैदराबाद में लगा पहला प्रजा दरबार

तेलंगाना में श्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला प्रजा दरबार शुक्रवार...

महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रदद्

लोक सभा ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता को शुक्रवार को ध्वनि...