Homeराजनीतिताकतवर नौकरशाहों को चुनाव से पहले मनपसंद पोस्टिंग

ताकतवर नौकरशाहों को चुनाव से पहले मनपसंद पोस्टिंग

Published on

spot_img
spot_img

मध्यप्रदेश में नौकरशाही में फेवरेटिज्म देखना हो तो सरकार द्वारा जारी की जा रही तबादला सूचियों में देखा जा सकता है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सरकार तीन साल से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों के तबादले कर रही है। इन अधिकारियों के तबादले के पीछे आयोग की मंशा निष्पक्ष चुनाव कराने की है। सरकार आयोग के दबाव में ट्रांसफर तो कर रही है लेकिन, उन्हें फील्ड पोस्टिंग दूसरे महत्वपूर्ण जिलों में दी जा रही है। आयोग के निर्देश पर आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में सबसे दिलचस्प पोस्टिंग इंदौर के डिविजनल कमिश्नर पवन शर्मा की है। उन्हें सरकार ने भोपाल डिविजनल कमिश्नर के पद पर पदस्थ किया है। पवन शर्मा पिछले कई सालों से इंदौर में ही पदस्थ रहे हैं।

संभागायुक्त से पहले राज्य के श्रम आयुक्त के पद पर पदस्थ थे। पवन शर्मा के स्थान पर इंदौर डिविजनल कमिश्नर के पद पर मानसिंह भयडिया को पदस्थ किया गया है। नर्मदा पुरम संभाग के कमिश्नर श्रीमन शुक्ला को मंडी बोर्ड का प्रबंध संचालक बनाया गया है। रविवार की देर रात जारी की गई तबादला सूची में कुल तेरह आईएएस अधिकारियों के नाम हैं।

इनमें नगर निगम भोपाल के कमिश्नर बीएस चौधरी भी हैं। चौधरी को नगरीय विकास एवं आवास विभाग में उपसचिव बनाया गया है। इनके अलावा पांच जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। ये कलेक्टर भिंड पन्ना उमरिया छिंदवाड़ा और गुना जिले के हैं । गुना के कलेक्टर पद पर तरुण राठी को पदस्थ किया गया है। तरुण राठी को पांच साल पहले कोलारस के उपचुनाव के समय चुनाव आयोग ने ही वोटर लिस्ट की गड़बड़ी के चलते पद से हटाया था। गुना के कलेक्टर बैंक नोबल ए. को नगर निगम भोपाल का कमिश्नर बनाया गया है। भोपाल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बुद्धेश कुमार वैद्य को उमरिया का कलेक्टर बनाया गया है। छिंदवाड़ा के कलेक्टर के पद पर मनोज पुष्प को पदस्थ किया गया है। छिंदवाड़ा जिला, भारतीय जनता पार्टी की चुनावी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है।

छिंदवाड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रभाव क्षेत्र वाला जिला है। भारतीय जनता पार्टी इस जिले की सभी सीटों को अपने पक्ष में करने की रणनीति पर काम कर रही है। पन्ना कलेक्टर के पद से हटाए गए संजय मिश्रा स्थानीय चुनाव के समय से विवाद में हैं। उन पर भाजपा के पक्ष में वोटर को प्रेरित करने का आरोप है। संजय मिश्रा को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। छिंदवाड़ा की कलेक्टर शीतला पाटिल को मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव बनाया है। निर्वाचन आयोग 2 अगस्त से 31 अगस्त तक वोटर लिस्ट का कार्य पूर्ण करने का अभियान शुरू कर रहा है इसके चलते मैदानी हमले में कोई फेरबदल करने पर प्रतिबंध रहेगा।

ताज़ा खबर

26 सितम्बर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म दिन 

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-1580: ब्रिटिश...

ग्वालियर में गुर्जर भड़के गाड़ियां तोडीं

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से अपनी आबादी के अनुसार टिकट की मांग कर...

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी की

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी...

जिसे  देवी  रुक्मणी कहा जा रहा क्या वह अंबिका प्रतिमा है?

डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’, दमोह जिले के जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर स्थित माता रुक्मणी देवी...

संबंधित समाचार

ग्वालियर में गुर्जर भड़के गाड़ियां तोडीं

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से अपनी आबादी के अनुसार टिकट की मांग कर...

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी की

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी...

मनप्रीत सिंह बादल, अन्य के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का केस दर्ज, तीन आरोपी गिरफ़्तार

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान...