Homeराजनीतिडुमरी विधानसभा उपचुनाव में काबीना मंत्री बेबी देवी को मिली जीत

डुमरी विधानसभा उपचुनाव में काबीना मंत्री बेबी देवी को मिली जीत

Published on

spot_img
spot_img

झारखंड में डुमरी विधानसभा उपचुनाव में आज इंडिया गठबंधन की झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार और राज्य की काबीना मंत्री बीवी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनडीए की आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को 17156 से मतों से पराजित किया।


निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार इस उप चुनाव के मतगणना में इंडिया गठबंधन की झामुमो उम्मीदवार बेबी; देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनडीए की आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को 17156 वोटों से हराया है। झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी को 100231वोट मिले जबकि एनडीए की आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को 83075 मत मिले हैं।


झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो की बेबी देवी पत्नी है। श्री महतो के मंत्री बनने से पहले वह कभी राजनीति में सक्रिय नहीं रही। उनका जन्म धनबाद के गोमो में हुआ। वह टुंडी विधानसभा क्षेत्र स्थित जीतपुर गांव के एक किसान परिवार से आती हैं। उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई की है। उनके दो भाई और एक बहन है।
उल्लेखनीय है कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को मतदान हुआ था और यह सीट पूर्व मंत्री झामुमो जगन्नाथ महतो के निधन के कारण खाली हुआ था। झामुमो अपना यह सीट इस उप चुनाव में बचाने में कामयाब रहा।

तृणमूल कांग्रेस ने धूपगुड़ी (सु) सीट भाजपा से छीनी

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने धूपगुड़ी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराकर उससे यह सीट छीन ली।
तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार प्रोफेसर निर्मल चंद्र रॉय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी तापसी रॉय को 4500 से अधिक वोटों से हराया। कांग्रेस समर्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय तीसरे स्थान पर रहे।


गत 25 जुलाई को भाजपा विधायक बिशु पदा रे के असामयिक निधन के बाद जलपाईगुड़ी जिले की धुपगुड़ी सीट रिक्त थी और पांच सितम्बर को यहां उपचुनाव कराये गये थे।
आज मतगणना के शुरूआत में बढ़त लेने वाली भाजपा अंततः सत्तारूढ़ दल से सीट हार गई, जो 2009 से चुनाव जीत रही है और 2011 के विधानसभा चुनाव में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले एलएफ को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया।


तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी राय धूपगुड़ी गर्ल्स कॉलेज में प्रोफेसर हैं और राजबंशी समुदाय से हैं और भाजपा ने 2021 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में मारे गए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवान की विधवा तापसी रॉय को मैदान में उतारा था। माकपा ने लोक गायक ईश्वर चंद्र रॉय को मैदान में उतारा था और कांग्रेस ने उनका समर्थन किया था।

केरल उपचुनाव: रिकॉर्ड मतों से जीते चांडी उम्मेन

केरल में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) उम्मीदवार चांडी उम्मेन ने पुथिपल्ली विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर ली है।


श्री चांडी उम्मेन ने अपने प्रतिद्वंदी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) उम्मीदवार जैक सी थॉमस को 37,719 मतों के रिकॉर्ड अंतर से हराया।


श्री चांडी उम्मेन ने पुथिपल्ली विधानसभा सीट पर अपने पिता एवं राज्य में दो बार मुख्यमंत्री रहे उम्मेन चांडी द्वारा बनाए गए पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 80,144 मत हासिल किए। वहीं श्री थॉमस को 42,425 वोट मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार जी. लिजिन लाल को 6,558 वोट मिले।

Also Read: पार्श्वगायिका आशा भोंसले आज 90 वर्ष की हो गयी

ताज़ा खबर

04 अक्टूबर को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म हुआ था

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।1824-मेक्सिको एक...

दुश्मन की ताकत और प्रौद्योगिकी का मुकाबला करने को तैयार है भारत: वायु सेना प्रमुख

वायु सेना प्रमुख वी आर चौधरी ने आज कहा कि पाकिस्तान और चीन के...

देश में इस वर्ष 3.1 करोड़ 5 जी फोन बिकेंगे: रिपोर्ट

देश में तेजी से 5 जी सेवाओं की पहुंच बढ़ने से इस वर्ष 3.1...

मुद्दों से ध्यान हटाने को पत्रकारों पर बनाया जा रहा है निशाना : ‘इंडिया’

विपक्षी दलों के भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) ने मंगलवार को कहा कि...

संबंधित समाचार

अरविंद केजरीवाल ने टीवी एक्ट्रेस से लेकर किन्नर तक को दी टिकिट

मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है।...

रेल में जुड़ता है भारत, खुलती हैं मोहब्बत की दुकानें : राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को रेल से विलासपुर से रायपुर तक दो...

कांग्रेस देश के हिन्दुओं और गरीबों को बांटने का कर रही कुचक्र- मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार की जातीय जनगणना के सार्वजनिक होने के बाद कांग्रेस...