Homeराजनीतिभाजपा का शीर्ष नेतृत्व निष्पक्ष चुनाव के लिए बाधा : कमलनाथ

भाजपा का शीर्ष नेतृत्व निष्पक्ष चुनाव के लिए बाधा : कमलनाथ

Published on

spot_img
spot_img

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए बहुत बड़ी बाधा बनता जा रहा है और अधिकारियों को धमकी देना न केवल आचार संहिता का उल्लंघन है, बल्कि आपराधिक कृत्य भी है।

श्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मध्य प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए बहुत बड़ी बाधा बनता जा रहा है। अधिकारियों को धमकी देना कि अगर उन्होंने भाजपा के चुनाव चिन्ह ‘कमल’ का ध्यान नहीं रखा तो उसे छोड़ना मत, न सिर्फ आचार संहिता का खुला उल्लंघन है, बल्कि आपराधिक कृत्य है। चुनाव प्रक्रिया के बीच में अधिकारियों को डराना और धमकाना लोकतंत्र की हत्या करने के बराबर है।’

उन्होंने राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है, उन्हें सिर्फ वही कार्य करना चाहिए जो संवैधानिक दृष्टि से उचित है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और अधिकारी शासन के हैं, ना कि किसी दल विशेष के। अधिकारी कर्मचारी भी पहचानेंगे कि कौन सा राजनीतिक दल लोकतंत्र को मजबूत कर रहा है और कौन सा राजनीतिक दल लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों को कमजोर कर रहा है।

श्री कमलनाथ ने कतिपय मीडिया में प्रकाशित एक खबर के संदर्भ में ये पोस्ट की। खबर के अनुसार कल देर रात भारतीय जनता पार्टी की भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों के संदर्भ में कथित तौर पर चेतावनी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया। इस खबर को लेकर आज कांग्रेस के नेता भाजपा पर हमलावर हो रहे हैं।

Also Read: नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन से पहले भाजपा ने विदिशा और गुना सीट से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

कांग्रेस सरकार का हैदराबाद में लगा पहला प्रजा दरबार

तेलंगाना में श्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला प्रजा दरबार शुक्रवार...

महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रदद्

लोक सभा ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता को शुक्रवार को ध्वनि...