Homeराजनीतिकांग्रेस की संभावित जीत से घबराई भाजपा, विपक्ष पर ईडी-आईटी के छापे...

कांग्रेस की संभावित जीत से घबराई भाजपा, विपक्ष पर ईडी-आईटी के छापे मारने की तैयारी 

Published on

spot_img
spot_img

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज आरोप लगाया कि प्रदेश में जगह-जगह आयकर (आईटी) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर खोले जा रहे हैं और कांग्रेस की संभावित जीत से घबराई हुई सरकार की विपक्ष पर छापे मारने की योजना है।


श्री सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर कांग्रेस समिति के लोकसभा पर्यवेक्षकों की बैठक के बाद संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि आज हर जगह आम राय बन चुकी है और सभी सर्वे भी दिखा रहे हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की भारी बहुमत से सरकार बन रही है। ऐसे में सूचना आ रही है कि प्रदेश में जगह-जगह आईटी अैर ईडी के दफ्तर खोल कर वहां अधिकारी पदस्थ किए जा रहे हैं, ताकि विपक्ष पर छापे मारे जा सकें।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार घाेटालेबाजों पर छापे नहीं मारेगी, बल्कि ये सरकार सत्ता से बाहर रह कर संघर्ष करने वाले लोगों पर छापे मारने वाली है, लेकिन कांग्रेस के लोग डरने वाले नहीं हैं।


उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार का साम्राज्य है, यहां अगर ईडी आईटी के दफ्तर खुल रहे हैं तो उन्हें भ्रष्ट अधिकारियों को निशाने पर लेना चाहिए, लेकिन सरकार की विपक्ष पर छापे मारने की योजना है।
बैठक के संदर्भ में श्री सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के सी वेणुगोपाल ने हर संसदीय क्षेत्र में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है और वे चुनाव के नतीजे आने तक उस क्षेत्र में एआईसीसी, प्रदेश समिति और निचले संगठन के साथ काम करेंगे।

Also Read: कांग्रेस विधायक के विवादित बयान का वीडियो वायरल

ताज़ा खबर

सलमान खान फिल्म्स ने अलीजेह की पहली फिल्म फर्रे का टीजर रिलीज किया

सलमान खान फिल्म्स ने अलीजेह की पहली फिल्म फर्रे का टीजर रिलीज कर दिया...

27 सितम्बर 1998 इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1290 -...

वहीदा रहमान को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को भारतीय सिनेमा जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा...

इंडिया गठबंधन की शीर्ष महिला नेता द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन को संबोधित करेंगी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी सहित विपक्षी दलों इंडिया गठबंधन...

संबंधित समाचार

इंडिया गठबंधन की शीर्ष महिला नेता द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन को संबोधित करेंगी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी सहित विपक्षी दलों इंडिया गठबंधन...

ग्वालियर में गुर्जर भड़के गाड़ियां तोडीं

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से अपनी आबादी के अनुसार टिकट की मांग कर...

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी की

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी...