Homeराजनीतिकांग्रेस सरकारों की किसानों गरीबों मजदूरों की मदद पर भाजपा को पीड़ा...

कांग्रेस सरकारों की किसानों गरीबों मजदूरों की मदद पर भाजपा को पीड़ा – प्रियंका

Published on

spot_img
spot_img

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार एवं भाजपा पर देश की जनता की जनता से सम्पत्ति छीनकर उद्योगपति मित्रों को देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब कांग्रेस की राज्य सरकारे अपनी योजनाओं के जरिए किसानों गरीबों मजदूरों की मदद कर रही है तो उन्हे पीड़ा हो रही है।


सुश्री गांधी ने आज खैरागढ़ एवं बिलासपुर में दो अलग अलग बड़ी चुनावी सभाओं में कहा कि कांग्रेस की सोच हैं कि देश का विकास पूरा नही होगा जब तक ग्रामीण विकास पूरा नही होगा। लोगो को समझना पड़ेगा कि पांच वर्षों के लिए ऐसी सरकार चुने आपके हितों के लिए आपके तथा आपके बच्चो के भविष्य के लिए काम करे। उन्होने कहा कि भाजपा जब चुनाव आता है तो धर्म की बात,दिलों में नफरत पैदा करने और धर्म को सुरक्षित रखने की बाते कर लोगो का ध्यान मूल मुद्दों से हटाने की कोशिश करती है।


उन्होने पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में 18 वर्षों से भाजपा की सरकार होने का जिक्र करते हुए कहा कि एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ में किसान खुशहाल है और खेती के प्रति आकर्षण बढ़ा है,वहीं महिलाओं को भी गौठाऩों से रोजगार मिला है,और हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है वहीं मध्यप्रदेश महिला अपराधों के मामले में देश में नम्बर एक है किसान बदहाल है।भाजपा की प्राथमिकता में किसान गरीब एवं महिलाएं नही है,उनकी सोच केवल उद्योगपतियों को जनता की सम्पत्ति को कौडियों के मोल सौंपना है। जहां से रोजगार मिलता था वह सब रास्ते बन्द कर दिए गए है इससे देश में 45 वर्षों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।


सुश्री गांधी ने पुरानी पेंशन (ओपीएस) का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों ने तो उसे लागू कर दिया है लेकिन जब इसे देश में लागू करने की बात होती है तो कहा जाता हैं कि पैसा नही है। एक तरफ इसके लिए पैसा नही है दूसरी ओर अच्छे खासे संसद भवन की जगह 20 हजार करोड़ रूपए का नया भवन,27 हजार करोड़ का कान्फ्रेन्स हाल तथा आठ आठ हजार करोड़ रूपए के दो विमान खरीदने के लिए पैसा है।


उन्होने इंदिरा जी की पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर उन्हे याद करते हुए कहा कि वह उनकी दादी ही नही बल्कि एक महान सख्सियत थी। उन्होने अपने पिता राजीव जी की हत्या का भी जिक्र करते हुए कहा कि इन्दिरा जी,नेहरू जी,राजीव जी की आलोचना परिवारवाद कहकर करते है,तो दुख होता है। उन्होने कहा कि जिन देश भक्तों ने खून बहाया उनसे क्या दुश्मनी हैं। उन्होने ऐसी राजनीति करने वालों को नकारने की अपील की।


जाति जनगणना को लेकर मोदी सरकार को घेरते हुए उन्होने कहा कि मोदी जी एवं भाजपा नेता ओबीसी एस एसटी की खूब बात करते है लेकिन जैसे ही जाति जनगणना की बात होती है,चुप हो जाते है। उन्होने कहा कि गिनती करने और उसके आधार पर उनके विकास के लिए काम करने में क्या दिक्कत है। उन्होने कहा कि बिहार ने यह काम कर दिखाया तो पता चला कि तीनों वर्गों की आबादी 84 प्रतिशत है। क्या उस आधार पर लोगो को हर क्षेत्र में भागीदारी मिली है।उन्होने महिला आरक्षण को लेकर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रचार और वाहवाही इस तरह ली गई कि जैसे तुरंत लागू हो रहा हो।


सुश्री गांधी ने लोगो से आगामी चुनावों में बहुत सोच समझ कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा की कई राज्यों में सरकारे चल रही है,बहुत बड़े बड़े वादे कर रखे है। मध्यप्रदेश में 18 वर्षों में 22 हजार घोषणाएं हुई है लेकिन पूरी 22 भी नहीं हुई है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने पांच वर्ष पहले जो वादे किए थे वह पूरा किए है,और जो वादे अब कर रहे है,वह सब पूरे होंगे। कांग्रेस का ट्रैक रिकार्ड देख लीजिए।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी मैदान में बहुत सारे दलों के उतरने का जिक्र करते हुए मतदाताओं को आगाह किया कि वह वोटकटवा से सावधान रहे। पांच वर्ष उनकी सरकार ने किसान मजदूर एवं सभी वर्गों का ख्याल रखा है,और आगे भी वह पूरा ध्यान देंगे। उन्होने भाजपा पर बिलासपुऱ एयरपोर्ट को लेकर तथा देश को सर्वाधिक आय देने वाले बिलासपुर जोन में मालगाडियों को चलाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री ट्रेने रद्द करने पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। सभा को विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत ने भी सम्बोधित किया।

Also Read: सिंघम अगेन से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक रिलीज

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

कांग्रेस सरकार का हैदराबाद में लगा पहला प्रजा दरबार

तेलंगाना में श्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला प्रजा दरबार शुक्रवार...

महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रदद्

लोक सभा ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता को शुक्रवार को ध्वनि...