Homeराजनीतितीन तारीख को फिर बनेगी भाजपा सरकार, उसके बाद मनाएंगे राज्य का...

तीन तारीख को फिर बनेगी भाजपा सरकार, उसके बाद मनाएंगे राज्य का स्थापना दिवस : शिवराज

Published on

spot_img
spot_img

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राज्य के स्थापना दिवस पर कहा कि अभी आदर्श आचार संहिता के कारण स्थापना दिवस समारोह आयोजित नहीं किया जा सकता, लेकिन आगामी तीन दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद धूमधाम से राज्य का स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा।

श्री चौहान ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि हर साल आनंद और उत्साह से राज्य का स्थापना दिवस समारोह मनाने की परंपरा भाजपा सरकार ने शुरु की, लेकिन इस बार आचार संहिता के कारण स्थापना दिवस का शासकीय तौर पर आयोजन नहीं कर पा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि तीन दिसंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा की सरकार बनेगी और फिर तिथि निश्चित कर धूमधाम से स्थापना दिवस समारोह मनाएंगे।

उन्होंने कहा कि समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश का आगे का रोडमैप तैयार कर उस पर चलने का संकल्प लेंगे।

उन्होंने कहा कि 68 वर्ष में प्रदेश ने प्रगति की लंबी मंजिल तय की है। 2003 में भाजपा ने शासन संभाला था, तब की स्थितियों के बाद से राज्य में आमूलचूल परिवर्तन आया है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम हो रहा है। पर्यटन लगातार बढ़ रहा है। शहरों में प्रगति और विकास के साथ स्वच्छता में भी प्रदेश नंबर एक पर है। सांस्कृतिक पुनरुत्थान भी प्रदेश में लगातार हो रहा है। महाकाल लोक, एकात्म धाम, हनुमान लोग, देवी लोक जैसे बहुत से स्मारक बनाए हैं। प्रदेश तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि राज्य के 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जानते हैं कि एक समय में मध्यप्रदेश को बीमारू कहा जाता था, पर आज हम समृद्ध और विकसित राज्यों की पांत में खड़े हैं। राज्य को अभी आगे की ओर ले जाना है।

उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि प्रदेश को ऐसे हाथों में ना सौंपें, जो यहां की तबाही और बर्बादी के जिम्मेदार थे। जिन्होंने राज्य को अंधेरों और गड्ढों, भ्रष्टाचार और घोटालों का प्रदेश बना दिया था। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से प्रदेश को बचाना है।

Also Read: संरा महासचिव ने शहरों के सतत विकास को बढ़ावा देने का आग्रह किया

ताज़ा खबर

नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक ब्रुसेल्स में मंगलवार से

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नाटो के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक...

19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024...

सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थी फातिमा सना शेख

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह फिल्म सैम बहादुर में...

बारिश से मध्यप्रदेश का मौसम बदला, उज्जैन और इंदौर संभाग में भारी वर्षा

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस...

संबंधित समाचार

राजशरण शाही दोबारा बने एबीवीपी के अध्यक्ष

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय(बीबीएयू),लखनऊ में प्रोफेसर डॉ राजशरण शाही को अखिल भारतीय...

भाजपा गुर्जर समाज को भड़काने अब राजेश पायलट को बीच में ले आई-गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजेश पायलट को लेकर...

राहुल का बयान देशद्रोह की सीमा में आता है : शिवराज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी...