Homeराजनीतिपैसे से चुनाव जीतने की बात करने वाले भाजपा नेताओं पर हो...

पैसे से चुनाव जीतने की बात करने वाले भाजपा नेताओं पर हो कार्रवाई: कांग्रेस

Published on

spot_img
spot_img

कांग्रेस ने कहा है कि मध्य प्रदेश में मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के जो नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और पैसे के बल पर चुनाव जीतने की बात कर रहे हैं उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शोभा ओझा ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इस चुनाव में भाजपा बुरी तरह से हार रही है इसलिए उसके नेता, जनता को तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एक वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि जिस बूथ पर भाजपा को ज्यादा वोट पड़ेगा, उनके बूथ प्रभारियों को 25 लाख रुपए देंगे। एक अन्य वीडियो में कैलाश विजयवर्गीय ये कहते दिख रहे हैं कि जिस बूथ पर कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिलेगा उस बूथ के प्रभारी को मैं 51 हजार रुपए ईनाम दूंगा। यहां एक सवाल ये भी उठता है कि भाजपा के इन नेताओं के पास बूथ प्रभारियों को देने के लिए इतने पैसे कहां से आए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को लाखों रुपए देने की बात जब सामने आई, तो इसकी शिकायत मुख्य चुनाव आयोग और राज्य चुनाव आयोग से की गई। चुनाव आयोग ने इसकी जांच कर गोविंद सिंह राजपूत पर प्राथमिकी दर्ज की है।

उन्होने कहा कि राज्य सरकार में जो मंत्री तथा भाजपा नेता पैसे के बल पर चुनाव जीतने की बात कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। श्री राजपूत पैसा देकर चुनाव जीतने की बात कर रहे हैं इसलिए उनको तुरंत बर्खास्त कर चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए और उनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी जवाब मांगा है।

Also Read: सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

कांग्रेस सरकार का हैदराबाद में लगा पहला प्रजा दरबार

तेलंगाना में श्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला प्रजा दरबार शुक्रवार...

महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रदद्

लोक सभा ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता को शुक्रवार को ध्वनि...