Homeराजनीतिसंजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Published on

spot_img
spot_img

आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पार्टी राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ गुरुवार को राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया।

आज दिन की शुरूआत में दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि ईडी पिछले 15 महीनों से कथित दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले की जांच कर रही है, लेकिन सबूत पेश करने में विफल रही है। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए यह बताने को कहा कि श्री सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी में कितना पैसा बरामद किया गया है।

उन्होंने कहा कि एजेंसी को आगे आना चाहिए और देश को इसके बारे में बताना चाहिए। सुश्री आतिशी ने कहा, “अगर आपके (भाजपा) पास एक पैंसे का भी सबूत है तो वह देश के सामने पेश करें या फिर राजनीति छोड़ दें।”

भाजपा पर निशाना साधते हुए दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि राज्यसभा सांसद श्री सिंह पर ईडी की कार्रवाई केंद्र सरकार के मन में व्याप्त आगामी लोकसभा चुनाव में हार के डर को दर्शाती है।

श्री राय ने कहा, “वे सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डालकर चुनाव जीतना चाहते हैं।” इससे पहले बुधवार को ईडी ने दिल्ली आबकारी पुलिस मामले में आप नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

उन्होंने बताया कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में इडी ने 10 घंटे से अधिक समय तक श्री सिंह से पूछताछ की थी। सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसौदिया के बाद संजय सिंह आप के तीसरे नेता हैं जिन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया है।

इस बीच, दिल्ली भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ राजघाट पहुंचे।

दिल्ली भाजपा इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया, “महात्मा गांधी जी कहा करते थे कि शराब व्यक्ति के शारीरिक और आध्यात्मिक पतन का कारण बनती है, लेकिन यहां दिल्ली में हमने देखा है कि शराब, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नैतिक पतन का कारण बना है।”

Also Read: युवा मतदाताओं से कमलनाथ ने की अपील

ताज़ा खबर

नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक ब्रुसेल्स में मंगलवार से

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नाटो के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक...

19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024...

सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थी फातिमा सना शेख

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह फिल्म सैम बहादुर में...

बारिश से मध्यप्रदेश का मौसम बदला, उज्जैन और इंदौर संभाग में भारी वर्षा

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस...

संबंधित समाचार

राजशरण शाही दोबारा बने एबीवीपी के अध्यक्ष

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय(बीबीएयू),लखनऊ में प्रोफेसर डॉ राजशरण शाही को अखिल भारतीय...

भाजपा गुर्जर समाज को भड़काने अब राजेश पायलट को बीच में ले आई-गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजेश पायलट को लेकर...

राहुल का बयान देशद्रोह की सीमा में आता है : शिवराज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी...