गैरआरक्षित दल सपाक्स द्वारा अलग राजनैतिक संगठन बनाये जाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ब्राह्मण वोटों को बचाने के लिए सक्रिय हो गए है। बुधवार को साधू संत और पूजारियों की गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें खुश करने के लिए मंदिर की दस एकड़ तक की भूमि नीलाम करने के अधिकार देने का वादा किया है। पुजारियों की तनखा भी 1000 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति माह कर दिया है।
