Homeराज्यकर्नाटकयेदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

Published on

spot_img
spot_img

भारतीय जनता पार्टी के नेता बीएस येदियुरप्पा ने गुरुवार की सुबह 9 बजे राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की । राज्यपाल वजुभाई वाला ने सुबह नौ बजे राजभवन में कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था के बीच येदियुरप्पा को शपथ दिलाई। येदियुरप्पा ने तीसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली है। येदियुरप्पा ने बीजेपी के केंद्रीय और राज्य के नेताओं और नवनिर्वाचित विधायकों के बीच कन्नड़ भाषा में शपथ ली। इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।


शपथ ग्रहण के बाद येदियुरप्पा विधानसभा परिसर पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार समेत पार्टी के कई नेता उनके साथ हैं।
इससे पहले राजभवन आते वक्त येदियुरप्पा ने रास्ते में राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन पूजन किया। राजभवन पहुंचते ही येदियुरप्पा ने बीजेपी नेताओं सहित राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी से मुलाकात की।

सरकार बनाने का न्योता दिया
राज्यपाल ने बुधवार शाम बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया था। येदियुरप्पा को 15 दिन में विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा गया है। बीजेपी राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में 104 सीटें हासिल करके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

यह भी पढ़े:-येदियुरप्पा का शपथ लेना संविधान का मजाक उड़ाने के समान है :राहुल गांधी

ताज़ा खबर

27 सितम्बर 1998 इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-1290 -...

वहीदा रहमान को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को भारतीय सिनेमा जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा...

इंडिया गठबंधन की शीर्ष महिला नेता द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन को संबोधित करेंगी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी सहित विपक्षी दलों इंडिया गठबंधन...

 ‘डबल हार’ की ओर है ‘डबल इंजन’ की सरकार

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी...

संबंधित समाचार

इंडिया गठबंधन की शीर्ष महिला नेता द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन को संबोधित करेंगी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी सहित विपक्षी दलों इंडिया गठबंधन...

ग्वालियर में गुर्जर भड़के गाड़ियां तोडीं

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से अपनी आबादी के अनुसार टिकट की मांग कर...

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी की

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी...