सर्वोच्च न्यायालय ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा को शनिवार शाम चार बजे विश्वास मत साबित करने के आदेश दिए है। येदियुरप्पा ने कहा, “हम सर्वोच्च न्यायालय के शनिवार को सदन में 4 बजे बहुमत साबित करने के आदेश का स्वागत करते हैं। हम अपना बहुमत साबित करने को लेकर आश्वस्त हैं।”
शीर्ष अदालत का सदन में बहुमत साबित करने का आदेश भारतीय जनता पार्टी नेता के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद आया है।
राज्य विधानसभा के 12 मई को 222 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा का यह आंकड़ा सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़े 112 से आठ कम है।