Homeराज्यमध्य प्रदेशउमा भारती की नाराजगी के पीछे कहीं प्रद्युमन लोधी तो नहीं...

उमा भारती की नाराजगी के पीछे कहीं प्रद्युमन लोधी तो नहीं थे

Published on

spot_img
spot_img

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती (uma bharti)मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan)और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व से नाराज दिखाई दे रही थी । कहा जा रहा है कि उमा भारती ने जो सुझाव पार्टी और शिवराज सिंह चौहान को दिए थे मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें कोई जगह नहीं मिली है । रविवार को छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा(badmalhara) विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित कांग्रेस विधायक (congress mla)प्रद्युमन सिंह लोधी (pradhuman singh lodhi)की भाजपा में एंट्री के वक्त भी उमा भारती की अनुपस्थिति को भी उनकी नाराजगी से ही जोड़ कर देखा जा रहा है। उमा भारती खुद बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी है ।वे राज्य की मुख्यमंत्री भी रही हैं ।उमा भारती लोधी समाज की बड़ी नेता मानी जाती हैं।

लोधी वोटों को साधने की कवायद का हिस्सा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ प्रद्युमन सिंह लोधी

बड़ा मलहरा के विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी ने शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में मुख्यमंत्री निवास मे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण के वक्त भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी मौजूद थे ।लोधी ऐसे 23 वे विधायक हैं जिन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए जाने से पहले प्रद्युमन सिंह लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मिलने उनके श्यामला हिल्स स्थित आवास पर भी पहुंचे थे । उमा भारती सदस्यता ग्रहण के मौके पर मुख्यमंत्री निवास में मौजूद नहीं थी। लोधी का कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आना बुंदेलखंड क्षेत्र में बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत दे रहा हैः बुंदेलखंड क्षेत्र के अलावा प्रदेश के विभिन्न अंचलों में भी लोधी समाज का वोट बड़ी संख्या में है। भारतीय जनता पार्टी अपने वोट बैंक को बचाए रखने के लिए हर बार कोई नए प्रयोग करती हुई दिखाई देती है ।सालों तक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य कल्याण सिंह (kalyan singh)और उमा भारती पार्टी में लोधी समाज का चेहरा रहे है।

विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देते प्रद्युमन सिंह लोधी

लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे प्रद्युमन सिंह लोधी



प्रद्युमन सिंह लोधी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

क्या प्रद्युमन सिंह की भारतीय जनता पार्टी में एंट्री अचानक हुई है या इसकी जमीन पांच माह पहले तैयार की गई थी । मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उमा भारती की नाराजगी के कारण महत्वपूर्ण हो जाता है । क्या उमा भारती की सलाह प्रद्युमन सिंह लोधी को लेकर ही थी या उनसे जुड़ी हुई थी ? लोधी के भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं भी शुरू हो गई है । शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में अभी सिर्फ एक ही स्थान रिक्त है। सूत्रों का कहना है कि प्रद्युमन सिंह लोधी काफी पहले भारतीय जनता पार्टी में आना चाहते थे ।लेकिन, उमा भारती की सहमति के इंतजार में फैसला नहीं हो पाया था। उमा भारती, लोधी के आने से खुश हैं या नहीं इस बारे में उनकी कोई प्रतिक्रिया अभी नहीं मिली है।

खजुराहो क्षेत्र से सांसद विष्णु दत्त शर्मा

समझा जाता है कि उमा भारती की सहमति के बाद ही प्रद्युमन सिंह लोधी की इंट्री पार्टी में हुई होगी। राज्य भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा बुंदेलखंड क्षेत्र की खजुराहो लोकसभा सीट का प्रतिहैनिधित्व करते हैं इस कारण यह कहा जा रहा है कि लोधी की भाजपा में इंट्री शर्मा की कोशिशों का नतीजा है। लोधी ने कहा कि उन्हें उमा भारती और शिवराज सिंह चौहान दोनों का ही आशीर्वाद मिला ।


प्रद्युमन सिंह  को  लड़ना होगा विधानसभा का उपचुनाव

मध्यप्रदेश विधानसभा का सांकेतिक चित्र

प्रद्युमन सिंह लोधी को 22 विधायकों की तरह ही विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में एंट्री ली है। लोधी ने बताया कि उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से कल शाम को अपना इस्तीफा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को सौंप दिया था। इस्तीफा रविवार को मंजूर हो जाने के बाद ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता ग्रहण किए जाने के बाद उनका भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह और उमा शंकर गुप्ता भी मौजूद थे ।प्रद्युमन सिंह लोधी ने कहा कि कि वे बुंदेलखंड के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए है। उन्होंने कहा की क्षेत्र की सिंचाई परियोजना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल मंजूर कर दिया ।

विधानसभा चुनाव में  कांग्रेस को मिली थी
बुंदेलखंड में 10 सीटें

https://youtu.be/ypq7v4P-b8g

बुंदेलखंड में विधानसभा की कुल 26 सीटें हैं। विधानसभा के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 14 सीटों पर जीत हासिल हुई थीं ।10 सीटें कांग्रेस के खाते में गई थीं लोधी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाने के बाद अब कांग्रेस के पास बुंदेलखंड की सिर्फ 8 विधानसभा सीट बची हैं। क्षेत्र के ही गोविंद राजपूत पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं।

ताज़ा खबर

27 सितम्बर 1998 इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-1290 -...

वहीदा रहमान को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को भारतीय सिनेमा जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा...

इंडिया गठबंधन की शीर्ष महिला नेता द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन को संबोधित करेंगी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी सहित विपक्षी दलों इंडिया गठबंधन...

 ‘डबल हार’ की ओर है ‘डबल इंजन’ की सरकार

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी...

संबंधित समाचार

इंडिया गठबंधन की शीर्ष महिला नेता द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन को संबोधित करेंगी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी सहित विपक्षी दलों इंडिया गठबंधन...

 ‘डबल हार’ की ओर है ‘डबल इंजन’ की सरकार

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी...

ग्वालियर में गुर्जर भड़के गाड़ियां तोडीं

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से अपनी आबादी के अनुसार टिकट की मांग कर...