Homeनौकरशाहनिशा डांगरे इस्तीफा मंजूर न‌ होने से नाराज़, कहा हर हाल में...

निशा डांगरे इस्तीफा मंजूर न‌ होने से नाराज़, कहा हर हाल में चुनाव लडूंगी

Published on

spot_img
spot_img

आगामी विधानसभा चुनाव में मैं नामांकन भरूंगी भी,और चुनाव लडूंगी भी । इसके बाद भी यदि द्वेष पूर्ण भावना के द्वारा मेरा नामांकन खारिज किया जाता है या मेरा इस्तीफा अस्वीकार करके चुनाव लड़ने से रोका जाता है तो अपने अधिकारों से वंचित रहकर जीवित रहने से बेहतर मैं आमरण अनशन कर अपने प्राण त्यागना पसंद करूंगी।

आज निशा बांगरे (पूर्व डिप्टी कलेक्टर) के एक वीडियो मैसेज ने राजनीतिक गलियारों में सनसनी मचा दिया।
उन्होंने घोषणा किया कि दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकती और अगर दुर्भावना पूर्ण कार्रवाई के द्वारा उन्हें चुनाव लड़ने से रोका जाता है या उन्हें परेशान करने की नीयत से उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाता है तो वह आमरण अनशन करके अपने प्राण त्याग देंगे परंतु अपने अधिकारों से समझौता करके जीना पसंद नहीं करेंगे।

निशा बांगरे का वीडियो

उन्होंने अपनी वीडियो मैसेज में जनता के सामने अपनी बात रखी और बताया कि किस तरीके से उन्हें अपने ही घर के उद्घाटन कार्यक्रम में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना में जाने से तथा भगवान बुद्ध की अस्थियों के दर्शन करने से शासन के पत्र द्वारा उन्हें रोका गया और जब इससे आहत होकर उन्होंने इस्तीफा दिया तो उन्हें तरह तरह से परेशान किया जा रहा है।
इस्तीफा उन्होंने इसलिए दिया था ताकि वह अपने घर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हो सके। इसीलिए इस्तीफा देने के बाद ही वह कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।
इसके बावजूद शासन के द्वारा बैक डेट पर उन्हें नोटिस जारी किए गए।
एक महीने तक उनके इस्तीफा पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। और इसके बाद जब वह न्याय के लिए हाई कोर्ट की शरण में गई तो कोर्ट को भी गुमराह करते हुए शासन ने हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश के विपरीत है । सुश्री बांगरे ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ अपने घर के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के कारण विभागीय जांच शुरू की गई। फिर उसी जांच का हवाला देकर उनके इस्तीफा को अस्वीकार कर दिया।
उन्होंने आज अपने वीडियो मैसेज से आमला की जनता को यह स्पष्ट संदेश दिया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने वाली है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगीं। अथवा क्या वह निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली हैं।उनके इस वीडियो मैसेज के बाद भाजपा और कांग्रेस के सभी दावेदारों में खलबली मच गई है। उल्लेखनीय है कि निशा बांगरे ने कुछ माह पूर्व सरकार के निर्देशों की परवाह न करते हुए आमला में बड़ा धार्मिक आयोजन किया था।उनके कार्यक्रम में जनसैलाब भी स्वतः उमड़ पड़ा था।

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

कांग्रेस सरकार का हैदराबाद में लगा पहला प्रजा दरबार

तेलंगाना में श्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला प्रजा दरबार शुक्रवार...

महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रदद्

लोक सभा ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की सदस्यता को शुक्रवार को ध्वनि...