ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को मुंगावली में सभा करने नहीं पहुंचे।
शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को प्रचार में अपने साथ रखा।
मुंगावली की सभा में सिंधिया की अनुपस्थित चौंकाने वाली थी।
उतनी चौंकाने वाली उमा भारती की शिवराज सिंह चौहान के साथ मौजूदगी थी।
यह मौजूदगी मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नए राजनीतिक समीकरणों की ओर इशारा करती है।
राज्यसभा का सत्र शुरू होने से नहीं पहुंचे सिंधिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंगावली में 14 सितंबर को विकास योजनाओं के लोकार्पण का कार्यक्रम बनाया था।
राज्यसभा का सत्र भी इसी दिन शुरू होना था।
कार्यक्रम इस अनुमान के आधार पर बनाया गया कि सत्र के पहले दिन कोई महत्वपूर्ण कार्य होगा नहीं।
लेकिन,भाजपा संसदीय दल ने व्हीप जारी कर सभी सदस्यों से सत्र में रहने के निर्देश दिए। इस कारण सिंधिया को अपना मुंगावली दौरा रद्द करना पड़ा।
उमा भारती की मध्यप्रदेश की राजनीति में वापसी

सिंधिया मुंगावली में नहीं थे। लेकिन,शिवराज सिंह चौहान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मौजूद थीं।
यह माना जा रहा है कि पार्टी उमा भारती को मध्यप्रदेश की राजनीति में फिर से सक्रिय कर रही है।
शिवराज सिंह चौहान जब राज्य के मुख्यमंत्री बने
तब उमा भारती ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर भारतीय जनशक्ति पार्टी के नाम से नया राजनीतिक दल बना लिया था।
उनकी पार्टी ने 2008 का विधानसभा चुनाव भी लड़ा।
बाद में उमा भारती को इस शर्त पर भाजपा में वापस लिया गया कि वे मध्यप्रदेश में राजनीति नहीं करेंगीं।
उन्होंने चरखारी से विधानसभा का उप चुनाव भी लड़ा।

यह उत्तरप्रदेश की विधानसभा सीट है। यहीं से वे उत्तरप्रदेश की राजनीति में सक्रिय हुईं।
2014 का लोकसभा चुनाव उन्होंने झांसी से लड़ा था।
इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। उसके बाद से उमा भारती भोपाल में डेरा डाले हुए हैं।
सिंधिया परिवार से जुडी रहीं हैं उमा भारती
सिंधिया परिवार के कारण ही उमा भारती राजनीति में आईं थीं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी विजयाराजे सिंधिया उन्हें राजनीति में लेकर आईं थीं।
उन्हें लोकसभा का टिकट भी भाजपा से दिलाया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल होने के बाद जब भोपाल आए
तो उमा भारती से मिलने उनके सरकारी निवास पर पहुंचे थे।
उमा भारती ने आरती उतार कर उनका स्वागत किया था।
माना यह जा रहा है कि उप चुनाव में उमा भारती, सिंधिया के साथ वजनदार भूमिका में होंगी। मंगलवार को उमा भारती ग्वालियर पहंचीं।
विस्तृत के लिए देखें- https://powergallery.in
