गाँधी सभा में बैलगाड़ी से अनोखे अंदाज़ में पहुंचे किसानो को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता

मध्य प्रदेश में मंदसौर गोलीकांड की बरसी पर बुधवार को राहुल गांधी मंदसौर में रहेंगे। इस दौरान राहुल गांधी किसानों के बीच एक रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने इस रैली को किसान समृद्धि संकल्प रैली का नाम दिया है। बता दें कि मंदसौर में आज ही के दिन एक साल पहले किसानों के ऊपर पुलिस ने गोलीबारी की थी, जिसमें 6 किसानों की मौत हो गई थी। राहुल गांधी की रैली में कानून व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।

करीब 50 पुलिस अधिकारी, सुरक्षा बलों की पांच कम्पनियां, 600 अतिरिक्त जवानों की तैनाती है। हवाई पट्टी से सभा स्थल तक ड्रोन कैमरों से भी लगातार नज़र रखी जाएगी। मंदसौर एसपी मनोज सिंह ने कहा एसपीजी दो दिन पहले आ गई है। आईजीपी उज्जैन प्रभारी हैं। 40-50 एसपी-डीएसपी हैं और 600 जवान लगाए गए हैं। जगह-जगह बैरिकेट्स लगाए गए हैं, साथ ही वहां आने वालों पर खास नजर रखी जा रही है।

किसानो को सभा में जाने से रोका जा रहा है
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश का किसान आज पूर्ण रूप से दु:खी है, पिछले 15 सालों में मध्य प्रदेश में 29,000 से ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है, क्या यही स्वर्णिम मध्य प्रदेश है?

मृतक अभिषेक पाटीदार की मां का कहना है कि उनके छोटे बेटे के पास एसडीएम का फोन आया, जिसमें ये कहा गया कि वो राहुल गांधी से मिलने न जाएं।
मृतक किसानों के परिवार वालों को भी राहुल की रैली में बुलाया गया है। राहुल गांधी इन लोगों से अलग से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य सरकार इस रैली को असफल बनाने की कोशिश कर रही है

गाँधी की सभा में अनोखे अंदाज़ में पहुंचे किसान
राहुल गांधी की रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता बैलगाड़ी से रैली स्थल पर जुटने लगे हैं।

इस रैली को चुनावी आगाज के रूप में देखा जा रहा है, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों को रैली में जुटाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here