Homeदेशकांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की

कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की

Published on

spot_img

नई दिल्ली,  कांग्रेस ने मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 128वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें ‘शानदार दयावान व्यक्ति’ बताया। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट पर कहा, “एक करिश्माई नेता को बच्चों के लिए स्नेह के साथ याद रखना..उनकी जयंती भारत के भविष्य की बेगुनाही, उत्साह व जिज्ञासा का आदर्श उत्सव है। उन्होंने एक बेजोड़ विरासत छोड़ी है, जो भारत की आजादी के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता से प्रेरित है और उन्होंने महानता के साथ एक आशावादी लोकतंत्र का मार्गदर्शन किया।”

कांग्रेस ने कहा है, “जीवन में कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें हम खरीद नहीं सकते। बचपन एक ऐसी ही चीज है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आप को बाल दिवस की शुभकामनाएं देती है।”

राहुल ने उन्हें ‘एक शानदार दयालु व्यक्ति’ बताया और उनके उद्धरण को याद किया -मूर्खतापूर्ण आचरण से भयावहता कुछ नहीं होता।

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “आधुनिक भारत के वास्तुकार जवाहरलाल नेहरू को विनम्र श्रद्धांजलि, बाल दिवस की शुभकामनाएं।”

इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी शांति वन जाकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। बच्चे प्यार से उन्हें चाचा नेहरू बुलाते थे। उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ताज़ा खबर

आपकी बात- कांग्रेस के पास है सरकार में वापसी का प्लान?

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से सरकार में वापसी करने के लिए कांग्रेस...

बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी “लाड़ली बहना योजना” – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के दुर्गा नगर में घर-घर जाकर पात्र...

कांग्रेस को हिन्दी पट्टी की चुनावी चुनौतियों से भी निपटना है

कर्नाटक विधानसभा के चुनाव परिणाम जन अपेक्षाओं के अनुरूप रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

संबंधित समाचार

आपकी बात- कांग्रेस के पास है सरकार में वापसी का प्लान?

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से सरकार में वापसी करने के लिए कांग्रेस...

कांग्रेस को हिन्दी पट्टी की चुनावी चुनौतियों से भी निपटना है

कर्नाटक विधानसभा के चुनाव परिणाम जन अपेक्षाओं के अनुरूप रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...