मध्यप्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं कमलनाथ अपने-अपने बेटे को आगे बढ़ाने में जुट गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांगे्रस छोड़कर जाने से कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह दोनों ही इस बात को लेकर आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं कि उनके बेटों को राजनीति में आगे बढ़ने में अब कोई चुनौती नहीं है। नकुल नाथ(nakul nath) को तो मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए अभियान भी सोशल मीडिया पर चल रहा है। वहीं दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह(jay vardhan singh) को भावी मुख्यमंत्री बताए जाने वाले होर्डिंग कुछ दिन दिन पहले भोपाल(bhopal) में लगाए गए थे। नकुल नाथ को नेतृत्व दिए जाने के हार्डिंग आज भोपाल में लगाए गए।
नकुल नाथ है मध्य प्रदेश से अकेले कांग्रेस सांसद

मध्य प्रदेश की राजनीति में नकुल नाथ की एंट्री दो साल पहले ही हुई है। कमलनाथ जब मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष(president mp congress) का कार्यभार करने के लिए भोपाल आए थे उस वक्त नकुल नाथ भी उनके साथ थे। नकुल नाथ ही कमलनाथ के राजनीतिक उत्तराधिकारी होंगे, यह संकेत भी उसी दिन मंच पर उनकी मौजूदगी से मिल गया था। कमलनाथ के दो बेटे हैं ।दूसरा बेटा बकुल नाथ उनका बिज़नेस देखता है। कमलनाथ के मुख्यमंत्री बन जाने के बाद छिंदवाड़ा लोकसभा(chhindwara loksabha) क्षेत्र से नकुल नाथ को उम्मीदवार बनाया गया था। वे लगभग 37500 वोटों से ही चुनाव जीत पाए थे। यह जीत भी कमलनाथ के छिंदवाड़ा से विधानसभा का मुख्यमंत्री के नाते उप चुनाव लड़ने के कारण संभव हो पाई थी। नकुल नाथ मध्य प्रदेश से एकमात्र कांग्रेसी सांसद है। पिछले लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अपनी परंपरागत सीट गुना से चुनाव हार गए थे ।राज्य में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं।

उप चुनाव में नकुल नाथ को मिलेगी अहम जिम्मेदारी
छिंदवाड़ा के लोकसभा सांसद नकुल नाथ ने साफ तौर पर कहा है कि मध्यप्रदेश में होने वाले 27 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों में युवाओं का नेतृत्व वे खुद करेंगे। कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में जो युवा मंत्री जीतू पटवारी, हनी बघेल, जयवर्धन सिंह और ओमकार सिंह मरकाम जैसे युवा चेहरे अपने-अपने क्षेत्रों में उनके पीछे खड़े रहकर भा जा पा का मुकाबला करेंगे। नकुल नाथ के बयान से यह साफ है कि आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उनका दखल बढ़ने वाला है? कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के साथ साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता भी है
नकुल नाथ से होगा जयवर्धन सिंह का टकराव
इस बात की संभावना बहुत ज्यादा दिखाई दे रही है कि नकुल नाथ को उप चुनाव की अहम जिम्मेदारी देने की कोई रणनीति कमलनाथ ने बनाई है। कमलनाथ विधानसभा उपचुनावों के जरिए ही अपने पुत्र को राजनीतिक तौर पर स्थापित करना चाहते हैं। नकुल नाथ के सामने चुनौती दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह की है। इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि उप चुनावों के ठीक पहले कांग्रेस के दो दिग्गज नेता अपने अपने पुत्रों को लेकर आमने सामने खड़े नजर आए?
देंखें नकुल नाथ ने क्या कहा युवा नेतृत्व के बारे में:-https://youtu.be/TYhS1qEhhvw
