Homeविदेशदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण करेगी श्रीलंका

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण करेगी श्रीलंका

Published on

spot_img
spot_img

श्रीलंका ने क्रिकेट विश्व कप मुकाबले में शनिवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

श्रीलंका के कप्तान दसून शानका ने पहले क्षेत्ररक्षण के फैसले पर कहा कि दूसरी पारी के समय ओस पड़ सकती है और इसीलिए पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला लिया है। ख़िलाड़ियों की चोट से टीम पर असर पड़ा है, लेकिन जो उपलब्ध हैं उनके साथ अच्छी तैयारी हुई है। उन्होने कहा “ बल्लेबाजी में हमारे पास आठ विकल्प होंगे। हम तीन तेज गेंदबाज और तीन ऑलराउंडर्स के साथ खेल रहे हैं।”

महीश थीक्षणा पूरी तरह फ़िट नहीं होने के कारण ये मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में हेनरिक क्लासेन को रोकने की ज़िम्मेदारी युवा स्पिनर दुनिथ वेल्लालगे की होगी।

उधर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावूमा ने कहा “ टॉस जीतने पर हम भी गेंदबाज़ी करना पसंद करते, लेकिन उन्हें अधिक फ़र्क नहीं पड़ेगा। तेज गेंदबाज़ों को साथ आना होगा, बल्लेबाजों को परिस्थितियों से तालमेल बैठाना होगा और साथ ही आत्मविश्वास से गेंदबाज़ी करनी होगी। हम चार विशेषज्ञ गेंदबाजों और एक विशेषज्ञ स्पिनर के साथ जा रहे हैं।”

टीमे इस प्रकार हैं: दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक, तेम्बा बवूमा (कप्तान),रासी वान दर दुसें,एडन मारक्रम,हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर,मार्को यानसन,जेराल्ड कट्ज़ी,केशव महाराज,कगिसो रबाडा और लुंगिसानी एनगिडी।

श्रीलंका: पथुम निसंका,कुसल परेरा,कुसल मेंडिस,सदीरा समराविक्रमा,चरिथ असलंका,धनंजय डीसिल्वा,दसून शानका (कप्तान),दुनिथ वेल्लालगे,कसुन रजिता,दिलशान मदुशंका और मथीशा पथिराना।

Also Read: अफगानिस्तान में भूकंप के झटके

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

खालसा स्थापना दिवस पर पाकिस्तान जानेवाले श्रद्धालु 30 दिसंबर तक पासपोर्ट जमा कराएं: प्रताप सिंह

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने खालसा स्थापना दिवस (वैसाखी) के अवसर पर पाकिस्तान में...

जापान के प्रधानमंत्री गुट के नेता पद छोड़ेंगे

जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा पार्टी फंड में घोटाले के आरोपो के बीच सत्तारुढ़...

नेपाल में पंजीकृत हुआ पहला समलैंगिक विवाह

नेपाल के पश्चिमी लमजंग जिले में देश के पहले समलैंगिक विवाह का पंजीकरण किया...