Homeविदेशमोदी, सुनक ने पश्चिम एशिया की बिगड़ती स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त

मोदी, सुनक ने पश्चिम एशिया की बिगड़ती स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त

Published on

spot_img
spot_img

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से टेलीफोन पर की जिसमें दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की बिगड़ती स्थिति, आतंकवाद, नागरिकों की जान के नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की और क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा, स्थिरता और निरंतर मानवीय सहायता की आवश्यकता पर सहमति जताई।


विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, उभरती प्रौद्योगिकी, रक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझीदारी की मजबूती के प्रयास जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने पारस्परिक रूप से लाभप्रद मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र क्रियान्वयन की दिशा में प्रगति का स्वागत किया।


विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया क्षेत्र के विकास और इजरायल और हमास के बीच संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने आतंकवाद, बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और नागरिकों की जान के नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। वे क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा, स्थिरता और निरंतर मानवीय सहायता की आवश्यकता पर सहमत हुए।


श्री मोदी ने प्रधानमंत्री सुनक को उनके कार्यकाल का एक साल सफलतापूर्वक पूरा होने पर बधाई दी। उन्होंने दीपावली के उत्सव के लिए शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर भी सहमत हुए।

Also Read: कुप्यांस्क में यूक्रेन के 125 सैनिकों मारे गए

ताज़ा खबर

नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक ब्रुसेल्स में मंगलवार से

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नाटो के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक...

19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024...

सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थी फातिमा सना शेख

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह फिल्म सैम बहादुर में...

बारिश से मध्यप्रदेश का मौसम बदला, उज्जैन और इंदौर संभाग में भारी वर्षा

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस...

संबंधित समाचार

नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक ब्रुसेल्स में मंगलवार से

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नाटो के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक...

बंधकों के मुक्त होने तक अस्थायी संघर्ष विराम जारी रहने की उम्मीद : बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल और हमास के बीच अस्थायी संघर्ष विराम बंधकों...

चीनी सेना ने म्यांमार सीमा पर शुरू की सैन्य अभ्यास

चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने शनिवार को चीन-म्यांमार सीमा के चीनी हिस्से पर...