Homeविदेशरूस के साइबेरिया में विमान की आपात लैंडिंग

रूस के साइबेरिया में विमान की आपात लैंडिंग

Published on

spot_img
spot_img

रूस के रिसॉर्ट शहर सोची से साइबेरियाई शहर ओम्स्क जा रहे एक यात्री विमान को हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी के कारण नोवोसिबिर्स्क क्षेत्र में आपातस्थिति में एक खेत में उतारना पड़ा। विमान में सवार सभी यात्रियों की सांसें थम गयी थीं।


यूराल एयरलाइंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सर्गेई स्कर्तोव ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
रूसी एयर कैरियर यूराल एयरलाइंस द्वारा संचालित एयरबस ए320 विमान को एक खेत में आपात लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में चालक दल के छह सदस्यों और 23 बच्चों सहित 167 लोग सवार थे।
क्षेत्रीय स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि घटना में कम से कम पांच लोग घायल हो गए है। विमान में सवार किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है।


श्री स्कर्तोव संवाददाताओं से कहा. ”ओम्स्क के पास पहुंचने पर, लैंडिंग के दौरान, विमान पर ‘हरा’ हाइड्रोलिक सिस्टम विफल हो गया। सामान्य तौर पर, विमान में तीन हाइड्रोलिक सिस्टम होते हैं: हरा, पीला और नीला। ”
उन्होंने कहा कि विमान कमांडर ने नोवोसिबिर्स्क में एक वैकल्पिक हवाई क्षेत्र में उतरने का निर्णय लिया लेकिन बाद में महसूस किया कि ईंधन पर्याप्त नहीं होगा। उन्होंने बताया कि विमान के यात्रियों को 100,000 रूबल (1,058 डॉलर) का भुगतान किया जाएगा।


ऐसी ही एक घटना रूस में चार साल पहले हुई थी। तब रूसी विमान ए-321 के पक्षियों के टकराने के बाद विमान को आपातस्थिति में मक्के के खेत में उतारना पड़ा था। अधिकारियों ने कहा कि विमान में 233 लोग सवार थे। हादसे में 23 लोग घायल हो गए थे। यूराल एयरलाइंस ए321 मॉस्को के जुकोव्स्की एयरपोर्ट से 226 यात्रियों और सात क्रू मेंबर्स को लेकर रूसी अधिकार वाले क्रीमिया के सिम्फरोपोल ले जा रही थी

Also Read: अमेरिका में 9/11 हमले के 22 साल बाद भी हजारों पीड़ित की पहचान नहीं

ताज़ा खबर

04 अक्टूबर को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म हुआ था

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।1824-मेक्सिको एक...

दुश्मन की ताकत और प्रौद्योगिकी का मुकाबला करने को तैयार है भारत: वायु सेना प्रमुख

वायु सेना प्रमुख वी आर चौधरी ने आज कहा कि पाकिस्तान और चीन के...

देश में इस वर्ष 3.1 करोड़ 5 जी फोन बिकेंगे: रिपोर्ट

देश में तेजी से 5 जी सेवाओं की पहुंच बढ़ने से इस वर्ष 3.1...

मुद्दों से ध्यान हटाने को पत्रकारों पर बनाया जा रहा है निशाना : ‘इंडिया’

विपक्षी दलों के भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) ने मंगलवार को कहा कि...

संबंधित समाचार

जॉर्जिया चुनाव मामला: अदालत ने सह-प्रतिवादी स्कॉट हॉल दोषी ठहराया

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े जॉर्जिया चुनाव हस्तक्षेप मामले में सह-प्रतिवादियों...

समय से पहले सेवानिवृत्त हुआ ऑस्ट्रेलिया के रक्षा बल का एमआरएच-90 ताइपन हेलिकॉप्टर

ऑस्ट्रेलिया के रक्षा बल के एमआरएच-90 ताइपन हेलिकॉप्टरों के बेड़े को एक घातक दुर्घटना...

बाइडेन के जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने एक और सीक्रेट सर्विस एजेंट को काटा

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन परिवार के दो वर्षीय जर्मन शेफर्ड कुत्ते ‘कमांडर’ ने एक...