Homeबड़ी खबरमिस्र में मस्जिद में विस्फोट, 184 लोगों की मौत

मिस्र में मस्जिद में विस्फोट, 184 लोगों की मौत

Published on

spot_img

काहिरा, मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में शुक्रवार को एक मस्जिद पर हुए भयावह आतंकी हमले में कम से कम 184 लोगों की मौत हो गई और 125 अन्य घायल हो गए। इस इलाके में आम नागरिकों पर हुआ यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है। समाचार एजेंसी एफे ने एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से बताया, उत्तरी शहर अरीश के बीर अल-अब्द कस्बे में स्थित अल रवदाह मस्जिद में आतंकवादियों ने घरों में बने विस्फोटकों को लगाया और जब लोग नमाज पढ़कर लौट रहे थे, उसी दौरान विस्फोट किया।

जिन व्यक्तियों ने बचकर भागने की कोशिश की, उन पर आतंकवादियों ने गोलियां भी चलाई।

अल अहराम ऑनलाइन के अनुसार, घटनास्थल से ली गई तस्वीरों में मस्जिद के अंदर खून से लथपथ पीड़ितों को देखा जा सकता है। इस विस्फोट में मस्जिद को भारी नुकसान पहुंचा है।

मिस्र के स्वास्थ्य मंत्री के प्रवक्ता खालिद मुजाहिद ने सरकारी टीवी चैनल मासरिया टीवी से बात करते हुए इसे एक अतांकवादी हमला बताया।

एक रिपोर्ट में कहा गया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस हमले में मस्जिद में नमाज पढ़ रहे सुरक्षा बलों के समर्थकों को लक्षित किया गया है।

मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल-फतह अल-सिसी ने इस घटना पर चर्चा के लिए सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई है।

मिस्र ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। अब तक किसी संगठन ने इस संहार की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ताज़ा खबर

आपकी बात- कांग्रेस के पास है सरकार में वापसी का प्लान?

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से सरकार में वापसी करने के लिए कांग्रेस...

बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी “लाड़ली बहना योजना” – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के दुर्गा नगर में घर-घर जाकर पात्र...

कांग्रेस को हिन्दी पट्टी की चुनावी चुनौतियों से भी निपटना है

कर्नाटक विधानसभा के चुनाव परिणाम जन अपेक्षाओं के अनुरूप रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

संबंधित समाचार

जानें कैसा होगा 6 मई,शनिवार का दिन: किस राशि को होगा आर्थिक लाभ

6 मई 2023 का पंचांग तिथि: .प्रतिपदा माह: ज्येष्ठ वार: शनिवार नक्षत्र: विशाखा योग: .व्यतिपात करण: बालव अभिजीत...

प्रधानमंत्री मोदी कल आएंगे भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा

प्रधानमंत्री मोदी के एक अप्रैल को भोपाल आगमन की तैयारियाँ चाक-चौबंद हैं। मुख्यमंत्री चौहान...