गूगल डूडल जर्मन ग्लास कैमिस्ट मार्गा फॉलस्टिच,मार्गा के नाम 40 पैटेंट है दर्ज़

गूगल ने आज जर्मन ग्लास कैमिस्ट मार्गा फॉलस्टिच का डूडल बनाया है। गूगल ने यह डूडल फॉलस्टिच की 103वीं जयंती पर बनाकर उन्हें याद किया है।

मार्गा फॉलस्टिच का जन्म आज ही के दिन यानी 16 जून 1915 में वेइमर में हुआ था। 1922 में मार्गा का परिवार जर्मनी के जेना शहर में चला गया है, जहां उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई की। ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपनी ट्रेंनिंग शॉट एजी के साथ शुरू की, जो ऑप्टिकल लेंस और स्पेशल टेक्निक निर्माता कंपनी है। शुरुआती दिनों में उन्होंने पतली फिल्म पर काम किया।

वह कंपनी से 44 साल तक जुड़ी रही और कंपनी की पहली महिला एग्जिक्युटिव बनी। फॉलस्टिच के नाम 40 पैटेंट हैं। मार्गा फॉलस्टिच शॉट एजी में पहली महिला कार्यकारी थीं। शॉट एजी एक अंतरराष्ट्रीय विनिर्माण समूह था।

इस संगठन से जुड़े रहने के दौरान उन्होंने 300 तरह के ऑप्टिकल ग्लास पर काम किया। उन्हें एसएफ 64 लेंस आविष्कार के लिए 1973 में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई। मार्गा ने अपने करियर में तेजी से विकास किया और वह ग्रेजुएट छात्रा से टेक्निशियन बनी, फिर साइंटिस्ट असिस्टेंट और आखिरी में साइंटिस्ट बनी।

द्वितीय विश्वयुद्ध में उनके मंगेतर की मौत हो गई, जिसके बाद उन्होंने केवल अपनी करियर पर फोकस किया। 1942 में उन्होंने अपना काम जारी रखते हुए कमेस्ट्री की पढ़ाई शुरू की। 1973 में उन्हों लाइट एसएफ 64 लेंस के अविष्कार के लिए अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली। इसके बाद उन्होंने ग्लास कॉन्फ्रेंस पर लेक्चर देना शुरू कर दिया। मार्गा फॉलस्टिच का निधन 82 साल की उम्र में 1 फरवरी 1998 को हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here