Homeबड़ी खबरइंस्टाग्राम के प्रमुख बने एडम मोसेरी,फेसबुक ने दी नई जिम्मेदारी

इंस्टाग्राम के प्रमुख बने एडम मोसेरी,फेसबुक ने दी नई जिम्मेदारी

Published on

spot_img
spot_img

फेसबुक ने एडम मोसेरी को फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम का प्रमुख नियुक्त किया है। मोसेरी इंस्टाग्राम के सहसंस्थापक केविन सिस्ट्रोम और माइक क्रिगर के स्थान पर यह पद संभालेंगे। दोंनों ने सितंबर में अपनी रवानगी का ऐलान किया था। सिस्ट्रोम और क्रिगर ने सोमवार को अपने ब्लॉग में लिखा, “हम मजबूत डिजाइन बैकग्राउंड वाली शख्सियत को इस कंपनी के नेतृत्व की जिम्मेदारी को सौंपकर उत्साहित महसूस कर रहे हैं।”

मोसेरी ने डिजाइनर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह 2008 में फेसबुक की डिजाइन टीम से जुड़े थे। वह अपनी नई जिम्मेदारी के तहत इंस्टाग्राम के सभी कामकाज देखेंगे और नई कार्यकारी टीम की नियुक्ति करेंगे, जिसमें इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख, प्रॉडक्ट विभाग के प्रमुख और ऑपरेशंस के प्रमुख का भी चुनाव करेंगे।

इंस्टाग्राम की स्थापना 2010 में हुई थी, जिसे बाद में 2012 में फेसबुक ने एक अरब डॉलर में खरीद लिया था।

ताज़ा खबर

सलमान खान फिल्म्स ने अलीजेह की पहली फिल्म फर्रे का टीजर रिलीज किया

सलमान खान फिल्म्स ने अलीजेह की पहली फिल्म फर्रे का टीजर रिलीज कर दिया...

27 सितम्बर 1998 इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1290 -...

वहीदा रहमान को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को भारतीय सिनेमा जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा...

इंडिया गठबंधन की शीर्ष महिला नेता द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन को संबोधित करेंगी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी सहित विपक्षी दलों इंडिया गठबंधन...

संबंधित समाचार

ग्वालियर में गुर्जर भड़के गाड़ियां तोडीं

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से अपनी आबादी के अनुसार टिकट की मांग कर...

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी की

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी...

वेनेजुएला जल्द ही ब्रिक्स का सदस्य बन सकता है, सभी सदस्यों का समर्थन

 वेनेजुएला बहुत जल्द ब्रिक्स ब्लॉक का सदस्य बन सकता है, क्योंकि उसे रूस सहित...