Homeदेश'विचार केंद्रम' ने आरिफ से किया भूमि मूल्यांकन विधेयक पर हस्ताक्षर न...

‘विचार केंद्रम’ ने आरिफ से किया भूमि मूल्यांकन विधेयक पर हस्ताक्षर न करने का आग्रह

Published on

spot_img
spot_img

‘भारतीय विचार केंद्रम’ ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से राज्य सरकार के भूमि मूल्यांकन (संशोधन) विधेयक-2023 पर अपनी सहमति नहीं देने का आग्रह किया है।


‘विचार केंद्रम’ ने राज्य समिति की बैठक में अपनाए गए एक प्रस्ताव में कहा कि विधेयक का उद्देश्य पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील मुन्नार क्षेत्र में होने वाले अनधिकृत निर्माण और भूमि विरूपण गतिविधियों को नियमित करना है। ‘विचार केंद्रम’ के मुताबिक केरल के इडुक्की जिले के मुन्नार का भूमि क्षेत्र पश्चिमी घाट का एक हिस्सा है. जो पारिस्थितिक और पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील है।


प्रस्ताव में कहा गया है कि केरल सरकार ने इसी माह 14 सितंबर को विधानसभा में विधेयक पारित किया है। प्रस्तावित कानून मुन्नार क्षेत्र में भूमि संबंधी मुद्दों को निपटाने के लिए केरल उच्च न्यायालय के निर्देश को दरकिनार कर 50 वर्षों से अधिक समय से किए गए अनधिकृत निर्माणों को नियमित करने की मांग करता है। विधेयक में एक और संशोधन सरकार को पारिस्थितिक रूप से उच्च श्रेणी की भूमि में रॉक खनन, रिसॉर्ट निर्माण के लिए भूमि अनुमति जारी करने का अधिकार देता है, जिसके कारण पश्चिमी घाट और उनके वनस्पतियों और जीवों का पूर्ण विनाश हो सकता है।
इसमें कहा गया है कि विधान सभा द्वारा इस विधेयक के सर्वसम्मति से पारित होने से सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों की राजनीति से प्रेरित मंशा स्पष्ट होती है।

Also Read: उज्जैन में भाजपा सरकार की लापरवाही से हुई बच्ची से ददिंदगी

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

एयरबस हेलिकॉप्टर्स और इंडमर ने हेलिकॉप्टर के रखरखाव के लिए मिलाया हाथ

एयरबस हेलिकॉप्टर्स और इंडमर ने भारत में हेलिकॉप्टर्स के बेहतरीन ऑफ्टर-मार्केट सेवाओं के लिए...

मोदी 11 दिसंबर को विकसित भारत अभियान 2047 का शुभारंभ करेंगे

विकसित भारत अभियान @2047 के शुभारम्भ कार्यक्रम की तैयारियों की आधिकारिक स्तर पर समीक्षा...

राज्यसभा में भी शुक्रवार को भोजनावकाश पश्चात कार्यवाही दो बजे से शुरु होगी

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि शुक्रवार को भी भोजनावकाश के...