Homeदेशराष्ट्रपति मुर्मु ने किया सर जीवाजी राव सिंधिया म्यूजियम का अवलोकन

राष्ट्रपति मुर्मु ने किया सर जीवाजी राव सिंधिया म्यूजियम का अवलोकन

Published on

spot_img
spot_img

कलाकारों का उत्साहवर्धन और कलाकृतियों की सराहना की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान सर स्व. जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम का अवलोकन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया थे। जल संसाधन मंत्री एवं मिनिस्टर इन वेटिंग तुलसी सिलावट, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्रि-परिषद के अन्य सदस्यों एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर आदि ने राष्ट्रपति मुर्मु का स्वागत किया।

म्यूजियम आगमन पर राष्ट्रपति मुर्मु का लोक एवं शास्त्रीय नर्तकों ने परंपरागत तरीके से स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने महाराजा जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्प अर्पित किए। राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री चौहान ने भी पुष्पांजलि दी।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने राष्ट्रपति मुर्मु को समृद्धशाली और गौरवशाली मराठा इतिहास के बारे में उन्हें बताया। साथ ही मानचित्र के जरिये वर्ष 1758 में मराठा साम्राज्य के विस्तार की जानकारी दी। राष्ट्रपति ने मराठा इतिहास और संस्कृति से जुड़ी कलाकृतियों को देखा।

राष्ट्रपति मुर्मू ने संग्रहालय के अवलोकन के दौरान स्कूली बच्चों से भेंट कर उन्हें टॉफी बाँटी तथा बातचीत की। दिव्यांग बालक से भी उन्होंने बातचीत की। उन्होंने दरबार हॉल में गणमान्य नागरिकों से भी बातचीत की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने संग्रहालय में लोक कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। लोक कलाकारों से उनके कला-शिल्पों और कला के बारे में जानकारी प्राप्त की। हैंडलूम पर साड़ी बुन रहे बुनकर, लोक-चित्रकार, लकड़ी की कलाकृतियाँ, माटी के बर्तन बनाने वाले कलाकार की कलाकृतियों की सराहना की, पिछले 60 वर्षों से सिंधिया राजवंश की पगड़ी बांधने वाले कलाकार मोहम्मद रफीक अहमद से भेंट कर उसकी कला को भी सराहा। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने टेराकोटा व्हील पर मिट्टी के बर्तन बना रहे श्री छैलन बिहारी प्रजापति और कालीन बुनकर श्री राकेश सविता से भी भेंट की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने स्कूली बच्चों, सभी कलाकारों, लोक नर्तकों, शास्त्रीय नर्तकों के साथ समूह फोटो भी खिंचवाया।

ताज़ा खबर

मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर फिर से प्रतिबंध लगा

मणिपुर सरकार ने संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा एक लड़की समेत दो स्कूली छात्रों की नृशंस...

इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स के लिए नॉमिनेड सितारो में शेफाली शाह, जिम सर्भ और वीर दास नाम शामिल

इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2023 ने अपने नॉमिनेशन की लिस्ट की अनाउंसमेंट कर दी है।अनाउंस...

बीस साल पहले बोया बीज बन गया है विशाल वाइब्रेंट वट वृक्ष: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां कहा कि बीस साल पहले एक बीज...

सलमान खान फिल्म्स ने अलीजेह की पहली फिल्म फर्रे का टीजर रिलीज किया

सलमान खान फिल्म्स ने अलीजेह की पहली फिल्म फर्रे का टीजर रिलीज कर दिया...

संबंधित समाचार

बीस साल पहले बोया बीज बन गया है विशाल वाइब्रेंट वट वृक्ष: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां कहा कि बीस साल पहले एक बीज...

 ‘डबल हार’ की ओर है ‘डबल इंजन’ की सरकार

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी...

सी-295 मालवाहक विमान भारतीय वायु सेना के बेड़े में शामिल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंंह ने सोमवार को वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी...