Homeदेशपद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन 15 सितम्बर तक किये जा सकते हैं

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन 15 सितम्बर तक किये जा सकते हैं

Published on

spot_img
spot_img

विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट तथा असाधारण योगदान के लिए दिये जाने वाले देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म पुरस्कारों के वास्ते ऑनलाइन नामांकन तथा सिफारिशें इस महीने की 15 तारीख तक की जा सकती हैं।
पद्म पुरस्कार वर्ष 1954 में स्थापित किये गये थे और इनके तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

ये पुरस्कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान तथा इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों एवं सेवा के लिए दिये जाते हैं। भारत के सभी नागरिक जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। चिकित्‍सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं।


सरकार पद्म पुरस्कारों को ‘ लोगों के पुरस्कार’में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए सभी नागरिकों से स्व-नामांकन सहित नामांकन एवं सिफारिशें करने का अनुरोध किया गया है। इस कड़ी में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्तियों, महिलाओं एवं समाज के अन्य कमजोर वर्गों के बीच से समाज के लिए निस्वार्थ सेवा कर रहे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की उत्कृष्टता और उपलब्धियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जा सकते हैं।
पुरस्कारों के लिए नामांकन गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर किये जा सकते हैैं।

Also Read: मणिपुर हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने ईजीआई के सदस्यों दी राहत

ताज़ा खबर

सलमान खान फिल्म्स ने अलीजेह की पहली फिल्म फर्रे का टीजर रिलीज किया

सलमान खान फिल्म्स ने अलीजेह की पहली फिल्म फर्रे का टीजर रिलीज कर दिया...

27 सितम्बर 1998 इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1290 -...

वहीदा रहमान को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को भारतीय सिनेमा जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा...

इंडिया गठबंधन की शीर्ष महिला नेता द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन को संबोधित करेंगी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी सहित विपक्षी दलों इंडिया गठबंधन...

संबंधित समाचार

सी-295 मालवाहक विमान भारतीय वायु सेना के बेड़े में शामिल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंंह ने सोमवार को वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी...

नीतीश कुमार ने दुहराया कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं

बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शीर्ष नेता नीतीश कुमार ने...

कवच के साथ ही 16 से ज्यादा सुरक्षा उपायों से लैस है नयी वंदे भारत

देश के विभिन्न हिस्सों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए शुरु की गई वंदे भारत...