Homeदेशसंयुक्त राष्ट्र में सुधार पर आईपीयू ने किया भारत का समर्थन

संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर आईपीयू ने किया भारत का समर्थन

Published on

spot_img
spot_img

अंतर संसदीय संघ (आईपीयू) के अध्यक्ष दुआर्ते पचेको ने भारत का समर्थन करते हुए कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ शनिवार को एक द्विपक्षीय बैठक में श्री पचेको ने कहा कि भारत का वैश्विक दृष्टिकोण आईपीयू के दृष्टिकोण के भांति है और आईपीयू संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार लाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।

जी-20 देशों के संसद अध्यक्षों का नौवां शिखर सम्मेलन पी-20 आईपीयू के सहयोग से आयोजित हो रहा है।

श्री बिरला ने पी-20 में श्री पचेको का स्वागत करते हुए कहा कि प्राचीन लोकतंत्र, विशालता और विविधता भारत की ताकत है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता और समानता भारतीय संविधान में निहित है। देश में एक सक्षम और स्वतंत्र न्यायपालिका है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत आईपीयू के साथ मजबूत संसदों के निर्माण के एजेंडे का अनुसरण करता है। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि वैश्विक विषयों और समकालीन चुनौतियों के समाधान के लिए संसदों की भूमिका को और प्रभावी बनाया जाना चाहिए।

श्री बिरला ने कहा कि श्री पचेको के सक्षम नेतृत्व और निर्देशन में आईपीयू विश्व व्यवस्था के निर्माण में महत्वपूर्ण

भूमिका निभा रहा है। उन्होंने दुनिया की संसदों को जोड़ने की दिशा में सराहनीय कार्य किया है।‌ दुनिया में स्थायित्व मानव कल्याण के लिए आवश्यक है।

श्री पचेको ने जी-20 अध्यक्षता की सफलता और पी-20 के सफल आयोजन के लिए भारत की सराहना की। उन्होंने कहा, “एक पुर्तगाली के तौर पर कह सकता हूं कि दोनों देशों के संबंध बेहद मजबूत है। भारत के पुर्तगाली संसद का पर्यवेक्षक बनने से कई देशों से नजदीकियां बढ़ेंगी।

Also Read: सिंधिया ने नहीं किया विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

एयरबस हेलिकॉप्टर्स और इंडमर ने हेलिकॉप्टर के रखरखाव के लिए मिलाया हाथ

एयरबस हेलिकॉप्टर्स और इंडमर ने भारत में हेलिकॉप्टर्स के बेहतरीन ऑफ्टर-मार्केट सेवाओं के लिए...

मोदी 11 दिसंबर को विकसित भारत अभियान 2047 का शुभारंभ करेंगे

विकसित भारत अभियान @2047 के शुभारम्भ कार्यक्रम की तैयारियों की आधिकारिक स्तर पर समीक्षा...

राज्यसभा में भी शुक्रवार को भोजनावकाश पश्चात कार्यवाही दो बजे से शुरु होगी

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि शुक्रवार को भी भोजनावकाश के...