Homeखेलडिएगो माराडोना चला गया: वो 10 नम्बर की जर्सी वाला 'हैंड ऑफ...

डिएगो माराडोना चला गया: वो 10 नम्बर की जर्सी वाला ‘हैंड ऑफ गॉड’

Published on

spot_img
spot_img

डिएगो माराडोना अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर का बुधवार को 60 साल की उम्र में निधन हो गया है।

माराडोना का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है।

बता दें कि माराडोना को अपने घर पर ही हार्ट अटैक आया था।

दो सप्ताह पहले ही उन्हें ब्रेन में क्लॉट की वजह से सर्जरी करवानी पड़ी थी।

माराडोना ने 30 अक्तूबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया था।

चार फीफा विश्व कप खेल चुके माराडोना ने अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को 1986 में विश्व कप जीत दिलाई थी।

डिएगो माराडोना हैंड आफ गॉड के नाम से मशहूर थे

फुटबॉलर डिएगो माराडोना
फुटबॉलर डिएगो माराडोना

फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में मैराडोना के दो गोल से अर्जेंटीना 2-1 से जीता था,

लेकिन उनके दोनों गोल चर्चा में रहे थे।

इनमें से खासकर पहला गोल काफी विवादित रहा था।

बता दें कि अर्जेंटीना ने 1986 से पहले 1978 में अपनी मेजबानी में भी खिताब पर कब्जा जमाया था।

हाथ से लगकर गोल पोस्ट में गई थी

गेंद मैराडोना के हाथ से लगकर गोल पोस्ट में गई थी पर रेफरी इसे देख नहीं सके

और इसे गोल मान लिया गया। मैराडोना ने इसे भगवान की मर्जी बताते हुए इसे ‘हैंड ऑफ गॉड’ नाम दिया था

जोकि आज तक इसी नाम से मशहूर है। वहीं, इसके चार मिनट बाद ही उन्होंने ऐसा खूबसूरत गोल दागा

जिसे सदी का सर्वश्रेष्ठ गोल (गोल ऑफ द सेंचुरी) कहा गया।

मैराडोना ने इंग्लिश गोलकीपर सहित पांच खिलाड़ियों को चकमा देते हुए यह गोल किया था। मैराडोना ने टूर्नामेंट में कुल पांच गोल किए थे।

विस्तृत के लिए देखें https://powergallery.in/

ताज़ा खबर

26 सितम्बर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म दिन 

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-1580: ब्रिटिश...

ग्वालियर में गुर्जर भड़के गाड़ियां तोडीं

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से अपनी आबादी के अनुसार टिकट की मांग कर...

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी की

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी...

जिसे  देवी  रुक्मणी कहा जा रहा क्या वह अंबिका प्रतिमा है?

डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’, दमोह जिले के जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर स्थित माता रुक्मणी देवी...

संबंधित समाचार

ग्वालियर में गुर्जर भड़के गाड़ियां तोडीं

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से अपनी आबादी के अनुसार टिकट की मांग कर...

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी की

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी...

एशियन गेम्स 2023:रोइंग में भारत ने पांच पदक जीते

भारतीय मेंस कॉक्सलेस फोर और क्वाड्रपल स्कल्स रोइंग टीम ने सोमवार को हांगझोऊ में...