Homeदेशराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय की बैठक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय की बैठक

Published on

spot_img
spot_img

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज प्रातः 9 बजे पुणे में प्रारम्भ हुई। बैठक का शुभारंभ पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी और माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया। बैठक में 36 संगठनों के प्रमुख 267 पदाधिकारी भाग ले रहे हैं, जिनमें लगभग 30 बहनें भी शामिल हैं।

बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल जी, डॉ. मनमोहन वैद्य जी, अरूण कुमार जी, मुकुंदा जी और रामदत्त चक्रधर जी, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भय्याजी जोशी, सुरेश सोनी जी, व्ही. भागैय्या जी, राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका माननीय शांतक्का जी, प्रमुख कार्यवाहिका अन्नदानम सीताक्का, महिला समन्वय से चन्दाताई, स्त्री शक्ति की अध्यक्षा शैलजा जी, राष्ट्रीय सेवा भारती की महामंत्री रेणु पाठक, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष रामचन्द्र खराड़ी, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष राजशरण शाही, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा, भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, विद्या भारती के अध्यक्ष रामकृष्ण राव, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) विष्णुकान्त चतुर्वेदी, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या, संस्कृत भारती के संगठन मंत्री दिनेश कामत आदि उपस्थित हैं।


बैठक में वर्तमान राष्ट्रीय व सामाजिक परिदृश्य, शिक्षा, सेवा, आर्थिक व राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। सामाजिक परिवर्तन के पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्वदेशी आचरण तथा नागरिक कर्तव्य के विषयों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। संगठन के विस्तार और विशेष प्रयोगों की जानकारी भी साझा की जाएगी।
बैठक का समापन 16 सितम्बर शाम को होगा।

Also Read: देश के कोने-कोने के सनातनी को सतर्क रहने की जरूरत, संगठन की शक्ति से मंसूबे नाकाम करें : मोदी

ताज़ा खबर

04 अक्टूबर को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म हुआ था

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।1824-मेक्सिको एक...

दुश्मन की ताकत और प्रौद्योगिकी का मुकाबला करने को तैयार है भारत: वायु सेना प्रमुख

वायु सेना प्रमुख वी आर चौधरी ने आज कहा कि पाकिस्तान और चीन के...

देश में इस वर्ष 3.1 करोड़ 5 जी फोन बिकेंगे: रिपोर्ट

देश में तेजी से 5 जी सेवाओं की पहुंच बढ़ने से इस वर्ष 3.1...

मुद्दों से ध्यान हटाने को पत्रकारों पर बनाया जा रहा है निशाना : ‘इंडिया’

विपक्षी दलों के भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) ने मंगलवार को कहा कि...

संबंधित समाचार

दुश्मन की ताकत और प्रौद्योगिकी का मुकाबला करने को तैयार है भारत: वायु सेना प्रमुख

वायु सेना प्रमुख वी आर चौधरी ने आज कहा कि पाकिस्तान और चीन के...

बंगाल के मनरेगा घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग की भाजपा ने

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर महात्मा...

बीएसएफ ने पाक ड्रोन गिराया, ढाई किलो हेरोइन बरामद

पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जिला तरनतारन में एक पाकिस्तानी ड्रोन को...