Homeराजनीतिव्यापमं की राह चला बिहार का बहुचर्चित सृजन घोटाला

व्यापमं की राह चला बिहार का बहुचर्चित सृजन घोटाला

Published on

बिहार का बहुचर्चित सृजन घोटाला मध्यप्रदेश के व्यापमं की राह पर चल निकला है। घोटाले से जुड़े एक आरोपी महेश मंडल की मौत के बाद बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि महेश मंडल की मौत के बाद सृजन घोटाले में वही हो रहा है, जो मध्यप्रदेश के व्यापमं घोटाले में हुआ था। आरोपियों की संदेहास्पद मौत। ज्ञातव्य है कि मध्यप्रदेश में तीन साल पूर्व सामने आए व्यापमं घोटाले में अब तक चालीस से अधिक मौतें हो चुकी हैं। व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं)द्वारा आयोजित परीक्षा की मैरिट लिस्ट के आधार पर ही मध्यप्रदेश में मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश दिया जाता था। सरकारी विभागों में भी नौकरी के लिए परीक्षाएं आयोजित करने का काम व्यापमं द्वारा किया जाता है। रविवार को आयोजित परीक्षा में गड़बड़ी के चलते हजारों छात्र परीक्षा नहीं दे पाए हैं।

महेश मंडल की मौत और बिहार विधानसभा में हंगामा

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने महेश मंडल की मौत पर संदेह प्रकट किया है। सृजन घोटाले में अब तक कुल दस एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इनमें नौ एफआईआर भागलपुर में दर्ज हुई हैं। घोटाला लगभग साढ़े सात सौ करोड़ रूपए का बताया जा रहा है। घोटाले में अब तक तेरह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घोटाले के तार बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से जुड़े होने का आरोप है। घोटाले के कतिपय आरोपी नीतिश कुमार जदयू से जुड़े हुए हैं। घोटाला भागलपुर के कलेक्टर द्वारा जारी किए गए एक चेक के कारण हुआ। खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण चेक बैंक ने वापस कर दिया था। जबकि कलेक्टर कार्यालय का सरकारी रिकार्ड बता रहा था कि खाते में राशि है। भागलपुर के कलेक्टर आदर्श तितरमारे द्वारा जांच कराई गई तो सृजन घोटाला सामने आया। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इसे चारा घोटाले से बड़ा घोटाला बताया। इस घोटाले को लेकर बिहार विधानसभा में आज विपक्ष ने जमकर कर हंगामा किया। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के इस्तीफे की मांग भी विधानसभा में उठी। हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित करना पड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जिला कल्याण विभाग से निलंबित महेश मंडल को 13 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। पंद्रह अगस्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जहां तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंडल किडनी की बीमारी से ग्रस्त बताया जाता है। उसकी मौत इलाज के दौरान हुई।

 

ताज़ा खबर

अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ED की टीम

अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ED की टीम

बीजेपी ने तीन राज्यो में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी का किया ऐलान

लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी बीजेपी ने राजस्थान सहित तीन राज्यों में चुनाव...

31 मार्च को रविवार होने के बावजूद देश के सभी बैंक खुले रहेंगे 

मौजूदा वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को रविवार होने के बावजूद देश...

भारतीय जनता पार्टी ने जारी की 195 लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची

भारतीय जनता ने 195 लोकसभा क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी...

संबंधित समाचार

बीजेपी ने तीन राज्यो में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी का किया ऐलान

लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी बीजेपी ने राजस्थान सहित तीन राज्यों में चुनाव...

जिला पंचायत के चुनाव से पहले दल बदलते नेता और समीकरण

दिनेश गुप्ताबिहार,झारखंड से लेकर महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश तक एक राजनीतिक घटनाक्रम समान रूप से...

चुनाव आयोग की काल्पनिक तारीख में चुनाव की कहानी का सच ?

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दिल्ली द्वारा अपने सभी 11 जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजे गए...