भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्यप्रदेश के जबलपुर से सांसद राकेश सिंह को पार्टी की प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने 18 अप्रैल 2018 को इस आशय की जानकारी दी।
पार्टी ने मध्यप्रदेश भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष एवं सांसद नंद कुमार सिंह चौहान, राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष एवं विधायक अशोक परनामी और आंध्र प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद के हरिबाबू को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है।
राकेश सिंह बने मध्यप्रदेश भाजपा के नये अध्यक्ष
Published on