Homeदेशबॉलीवुड की लीडिंग लेडी दीपिका पादुकोण ने 'टिंग्स लंदन' के कवर की...

बॉलीवुड की लीडिंग लेडी दीपिका पादुकोण ने ‘टिंग्स लंदन’ के कवर की शोभा बढ़ाई

Published on

spot_img

दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय अभिनेत्री के बाद बॉलीवुड की लीडिंग लेडी ने अब पत्रिका ‘टिंग्स लंदन के कवर’ की शान बढ़ाई है। बहुत ही कम समय के भीतर दीपिका ने भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर सबसे प्रतिभाशाली हस्तियों में से एक के रूप में खुद के लिए जगह बनाई है। विश्व स्तर पर दीपिका की प्रसिद्ध केवल टाइम्स की सूची ही नहीं बल्कि टिंग्स लंदन कवर भी है।
100 करोड़ क्लब की रानी के रूप में प्रसिद्ध दीपिका पादुकोण की 7 फिल्में 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना चुकी हैं, जबकि उनकी हालिया रिलीज ‘पद्मावत’ बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी। इसी के साथ, दीपिका बॉलीवुड की एकमात्र अभिनेत्री है जिसने महिला नेतृत्व वाली फिल्म के साथ 300 करोड़ क्लब में प्रवेश किया था।
सबसे अधिक फीस लेने के अलावा दीपिका फिल्म इंडस्ट्री की पसंदीदा ब्रांड एंडोर्समेंट में से एक हैं, इसलिए दीपिका के नाम सबसे अधिक ब्रांड हैं।
सुपरस्टार अभिनेत्री जिनके नाम न केवल भारत में अविश्वसनीय प्रशंसक की सूची है, बल्कि ट्विटर पर एशियाई की सबसे ज्यादा फॉलो की जानी वाली महिला का खिताब भी दीपिका के ही नाम है। सोशल मीडिया पर रियल फॉलोवर्स की सबसे अधिक संख्या के साथ दीपिका पादुकोण वर्तमान में बॉलीवुड पर शासन करने वाली रानी हैं।

ताज़ा खबर

आपकी बात- कांग्रेस के पास है सरकार में वापसी का प्लान?

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से सरकार में वापसी करने के लिए कांग्रेस...

बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी “लाड़ली बहना योजना” – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के दुर्गा नगर में घर-घर जाकर पात्र...

कांग्रेस को हिन्दी पट्टी की चुनावी चुनौतियों से भी निपटना है

कर्नाटक विधानसभा के चुनाव परिणाम जन अपेक्षाओं के अनुरूप रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

संबंधित समाचार

धर्म,जाति के नाम पर अपराधियों को छोड़ना अनैतिक

देश के राजनीतिक हालात नैतिक पतन के चरम बिंदु पर हैं। ऐसा शायद इसलिए...

जानें कैसा होगा 6 मई,शनिवार का दिन: किस राशि को होगा आर्थिक लाभ

6 मई 2023 का पंचांग तिथि: .प्रतिपदा माह: ज्येष्ठ वार: शनिवार नक्षत्र: विशाखा योग: .व्यतिपात करण: बालव अभिजीत...