Homeदेशफेसबुक उपयोगकर्त्ताओं में दुनिया भर में नबंर एक पर भारतीय

फेसबुक उपयोगकर्त्ताओं में दुनिया भर में नबंर एक पर भारतीय

Published on

spot_img
फेसबुक यूजर्स के लिहाज से भारतीय, पूरी दुनिया में सबसे आगे चल रहे हैं। फेसबुक ने भारत में अपना विज्ञापन व्यवसाय बढ़ाने के लिए एक रिपोर्ट साझा की है, जिसमें दावा किया गया है कि पिछले छह माह में भारत फेसबुक यूजर्स की संख्या में पांच करोड़ की वृद्धि हुई है।  पिछले छह महीने में देश में फेसबुक पर सक्रिय लोगों  की संख्या 27 प्रतिशत बढ़कर 24 करोड़ 10 लाख के पार पहुँच गयी है।  द नेक्स्ट वेब ने फेसबुक की इस रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि 13 जुलाई को अमेरिका में 24 करोड़ लोग फेसबुक पर सक्रिय थे जबकि भारत में उनकी संख्या 24 करोड़ 10 लाख रही।

नबंर एक पर होने के बाद भी यूजर्स का प्रतिशत कम

फेसबुक हर रोज अपने विज्ञापन दाताओं के साथ आँकड़े साझा करता है और इसमें हर दिन बदलाव होता रहता है। फेसबुक का दावा है कि पूरी दुनिया में उसके दो खराब से ज्यादा यूजर्स हैं। भारत में इसके बढ़ने की रफ्तार अमेरिका की तुलना में दुगुनी है। अमेरिका में इस दौरान इनकी संख्या 12 प्रतिशत यानी 2-6 लाख बढ़ी है। छह महीने में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बावजूद देश में फेसबुक की पैठ अमेरिका तथा अन्य विकसित देशों  की तुलना में काफी कम है। अमेरिका में जहाँ 73 प्रतिशत लोग फेसबुक पर सक्रिय हैं , वहीं भारत में मात्र 19 प्रतिशत लोग ही इससे जुड़े हुये हंै। इसका वैश्विक औसत 42 प्रतिशत है।  भारत में फेसबुक उपयोगकर्ताओं के मामले में भी महिलाओं और पुरुषांे की संख्या में बड़ा अंतर है। यहाँ 75 प्रतिशत उपयोगकर्ता पुरुष हैं । भारत के विपरीत अमेरिका में इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर महिलाओं का बोलबाला है। वहाँ 54 प्रतिशत फेसबुक इस्तेमाल करने वाली महिला हैं ।

सबसे ज्यादा युवा उपयोग करते हैं फेसबुक

भारत में फेसबुक इस्तेमाल करने वालों  में आधे से ज्यादा 25 साल से कम उम्र के हैं । यद्यपि, देश में इंटरनेट और स्मार्टफोन की उपलब्धता के साथ इस तरह के उम्र और लिंग आधारित अंतर के कम होने की उम्मीद है। इस साल की शुरुआत में जब फेसबुक ने अपनी चौथी तिमाही और पूर्ण वित्त वर्ष की कमाई की घोषणा की थी, तो कंपनी ने अपने राजस्व और प्रयोक्ताकर्ता आधार में लगातार बढ़ोतरी की जानकारी दी थी।  फेसबुक ने इससे पहले घोषणा की थी कि दुनिया भर में उसके कुल सक्रिय यूजर्स की संख्या बढ़कर 2 अरब तक पहुंच चुकी है।

ताज़ा खबर

आपकी बात- कांग्रेस के पास है सरकार में वापसी का प्लान?

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से सरकार में वापसी करने के लिए कांग्रेस...

बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी “लाड़ली बहना योजना” – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के दुर्गा नगर में घर-घर जाकर पात्र...

कांग्रेस को हिन्दी पट्टी की चुनावी चुनौतियों से भी निपटना है

कर्नाटक विधानसभा के चुनाव परिणाम जन अपेक्षाओं के अनुरूप रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

संबंधित समाचार

धर्म,जाति के नाम पर अपराधियों को छोड़ना अनैतिक

देश के राजनीतिक हालात नैतिक पतन के चरम बिंदु पर हैं। ऐसा शायद इसलिए...

नरेन्द्र मोदी के बाद कौन होगा भाजपा का चेहरा

दिनेश गुप्ता बिना किसी बहस और विवाद के हर व्यक्ति यह जानता है कि वर्ष...

 मकर संक्रांति :सूर्योपासना का पावन पुण्यदायी पर्व

संक्रांति का स्नान रोग, पाप और निर्धनता को हर लेता है । जो उत्तरायण...