Homeराज्यमध्य प्रदेशक्यों कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल जाकर नहीं धुलते पाप

क्यों कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल जाकर नहीं धुलते पाप

Published on

spot_img
spot_img

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) का एक ट्वीट का अर्थ राजनीतिक गलियारों में तलाशने की कोशिश चलती रही। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने ट्वीट (Tweet) में लिखा कि जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएंगे, उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan)  का यह ट्वीट उस सीरिज में आया जिसमें उत्तरप्रदेश के फरारी अपराधी विकास दुबे (Vikas Dubey) की गिरफ्तारी को लेकर किए गए थे। मुख्यमंत्री चौहान (CM Chouhan) ने कई ट्वीट लगातार किए। लेकिन इस ट्वीट का निशाना पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) की ओर प्रतीत होता है।

दो दिन पहले कमलनाथ पहुंचे थे महाकाल

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (FormerCM Kamalnaath) सात जुलाई को महाकाल दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन के बाद कमलनाथ(Kamalnath) ने बदनाबर से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत की। राज्य में 24 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव होना है। 22 स्थानों पर उप चुनाव कांगे्रस विधायकों के इस्तीफे के कारण हो रहे हैं। कांगे्रस विधायकों के इस्तीफे के कारण ही कमलनाथ की सरकार चली गई। शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बन गए। चौहान मुख्यमंत्री बने रहे हैं, इसके लिए उप चुनाव जीतना भी जरूरी है। शिवराज सिंह चौहान के निशाने पर सीधे कमलनाथ हैं। शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कमलनाथ (Kamalnath) के पंद्रह माह के कार्यकाल को लेकर सवाल पूछने भी शुरू किए हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री चौहान ने 8 मार्च को तीन सवाल पूछे थे। ये तीनों सवाल किसानों की कर्ज मुक्ति के बारे में थे।

कमलनाथ का जवाब महाकाल इन्हें माफ नहीं करेंगे

शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने विकास दुबे (Vikas Dubey)को लेकर कुल चार ट्वीट किए,कमलनाथ ने भी जवाब में चार ट्वीट किए। विकास दुबे की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री चौहान ने उज्जैन पुलिस को बधाई दी तो कमलनाथ ने जवाब में कहा कि हमारी सरकार में माफिया के खिलाफ सतत बड़ा अभियान चलाया,जिसके कारण माफिया प्रदेश छोड़कर चले गए। अब भाजपा सरकार आते ही माफिया वापस प्रदेश लौटने लगे हैं। महाकल की शरण में जाने से पाप धुल जाएंगे वाले ट्वीट के जवाब में कमलनाथ (Kamalnath) ने लिखा कि जिन्होंने अपने भ्रष्टाचार व घोटालों से उज्जैन महाकाल की नगरी को भी नहीं छोड़ा वो क्या सोचते हैं कि भगवान महाकाल उनको माफ कर देंगे? अभी उन्होंने भगवान महाकाल को जाना नहीं। उनको उनके पाप की सजा हर हाल में मिलेगी। भगवान महाकाल उनको बख्शने वाले नहीं।

Kamalnath Tweets

ताज़ा खबर

01 दिसंबर को नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1640 -...

सरकार ने संसद सत्र से पहले शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई

सरकार ने संसद सत्र के सुचारू संचालन के बारे में बातचीत के लिए शनिवार...

मोदी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत संकल्प...

शान मसूद को पीसीबी ने बी श्रेणी में किया अपग्रेड

नवनियुक्त टेस्ट कप्तान शान मसूद को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने श्रेणी डी से...

संबंधित समाचार

सरकार ने संसद सत्र से पहले शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई

सरकार ने संसद सत्र के सुचारू संचालन के बारे में बातचीत के लिए शनिवार...

मोदी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत संकल्प...

उत्तराखंड डीजीपी अशोक को रिटायरमेंट पर भव्य रैतिक परेड की सलामी

उत्तराखंड नागरिक पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार को गुरुवार को सेवानिवृत्त हुए। डीजीपी...