Homeराज्यओडिशाके राजशेखरन ने मिजोरम और गणेशी लाल ने ओडिशा के राज्यपाल का...

के राजशेखरन ने मिजोरम और गणेशी लाल ने ओडिशा के राज्यपाल का पदभार संभाला

Published on

spot_img
spot_img

ओडिशा और मिजोरम में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। केंद्र सरकार ने हरियाणा के पूर्व भाजपा अध्यक्ष गणेशी लाल को ओडिशा का राज्यपाल बनाया है। इसके अलावा केरल भाजपा के अध्यक्ष के राजशेखरन को मिजोरम की जिम्मेदारी दी गई है।
ओडिशा के राज्यपाल का पद इस वर्ष मार्च में श्री एस सी जमीर का कार्यकाल पूरा होने के बाद से खाली था। बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को ओडिशा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था। प्रो. लाल भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं और इस समय पार्टी की राष्ट्रीय अनुशासन समिति के प्रमुख हैं। श्री राजशेखरन भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष हैं। वह केरल में 1970 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे। वह 1987 में सरकारी सेवा से इस्तीफा देकर संघ परिवार के पूर्णकालिक सदस्य बन गये थे।
गणेशी लाल

हरियाणा के पूर्व भाजपा अध्यक्ष
– भाजपा अनुशासन समिति के राष्ट्रीय संयोजक भी रहे चुके
– साल 1996 में पहली बार विधायक बने
– बंसीलाल सरकार में खाद्य और आपूर्ति मंत्री बनाया गया

कुम्‍मनम राजशेखरन
– 2015 में भाजपा की केरल इकाई का अध्यक्ष बनाया गया था

ताज़ा खबर

बुधनी से शिवराज एक लाख से अधिक मतों से विजयी

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निकटतम...

कमलनाथ ने पराजय स्वीकारी, भाजपा काे दी बधाई

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव में आज पार्टी...

मध्यप्रदेश : चला मोदी का जादू, शिवराज एक लाख मतों से जीते, तोमर ने भी जीता दिमनी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी आशा से भी बढ़कर और ऐतिहासिक जीत...

तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार निलंबित

भारत चुनाव आयोग ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार को आदर्श आचार संहिता...

संबंधित समाचार

तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार निलंबित

भारत चुनाव आयोग ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार को आदर्श आचार संहिता...

विधानसभा चुनाव: भाजपा 3, कांग्रेस एक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार विधानसभा चुनावों की रविवार को हो रही मतगणना...

पूर्वी निमाड़ अंचल में भगवा परचम, खंडवा की चारों सीटों पर भाजपा को बढ़त

मध्यप्रदेश के पूर्वी निमाड़ अंचल के खंडवा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भारतीय...