Homeराज्यकर्नाटककर्नाटक चुनाव सभा को मोदी ने किया संबोधित

कर्नाटक चुनाव सभा को मोदी ने किया संबोधित

Published on

spot_img
spot_img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां 3 मई को कर्नाटक के लोगों से विधानसभा चुनाव में बदलाव के लिए वोट करने का आग्रह किया और कहा कि लोगों का जनादेश किसानों व युवाओं का भविष्य तय करेगा। मोदी ने कलबुर्गी में नवोदय विद्यालय के मैदान में एक चुनावी सभा में कहा, “यह चुनाव कर्नाटक के किसानों व युवाओं का भविष्य तय करने जा रहा है। यह महिला सुरक्षा के बारे में है। इसे सिर्फ विधायक का चुनाव मत मानिए, यह इससे कहीं ज्यादा है।”
कलबुर्गी राजधानी बेंगलुरू से 630 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में है।


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए कन्नड़भाषी राज्य में दूसरे दिन प्रचार कर रहे मोदी ने सभा को करीब 30 मिनट तक हिंदी में संबोधित किया।
राज्य सरकार पर किसानों के प्रति उदासीन रहने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि राज्य केंद्र सरकार की योजनाओं का फायदा किसानों तक पहुंचाने में विफल रही है। उन्होंने कहा, “कलबुर्गी को दाल की खेती के लिए जाना जाता है। हमारे किसान यहां कठिन परिश्रम कर रहे हैं, लेकिन कर्नाटक सरकार उनकी स्थिति को लेकर असंवेदनशील है।”


कर्नाटक में भाजपा का चेहरा यानी भ्रष्टाचार के मामले में जेल का पानी पी चुके पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “येदियुरप्पा किसान के बेटे हैं, जो किसानों की चिंताओं को समझते हैं।”
उन्होंने कहा, “येदियुरप्पा के रूप में हमारे पास एक ऐसा नेता है जो किसानों के कल्याण के प्रति समर्पित है। उनके लिए किसानों का कल्याण शीर्ष प्राथमिकता है।”

ताज़ा खबर

बुधनी से शिवराज एक लाख से अधिक मतों से विजयी

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निकटतम...

कमलनाथ ने पराजय स्वीकारी, भाजपा काे दी बधाई

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव में आज पार्टी...

मध्यप्रदेश : चला मोदी का जादू, शिवराज एक लाख मतों से जीते, तोमर ने भी जीता दिमनी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी आशा से भी बढ़कर और ऐतिहासिक जीत...

तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार निलंबित

भारत चुनाव आयोग ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार को आदर्श आचार संहिता...

संबंधित समाचार

तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार निलंबित

भारत चुनाव आयोग ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार को आदर्श आचार संहिता...

विधानसभा चुनाव: भाजपा 3, कांग्रेस एक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार विधानसभा चुनावों की रविवार को हो रही मतगणना...

पूर्वी निमाड़ अंचल में भगवा परचम, खंडवा की चारों सीटों पर भाजपा को बढ़त

मध्यप्रदेश के पूर्वी निमाड़ अंचल के खंडवा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भारतीय...