Homeराज्यउत्तर प्रदेशउप्र : समन्वय बैठक में भागवत से मिले शाह, आज पहुचेंगे योगी

उप्र : समन्वय बैठक में भागवत से मिले शाह, आज पहुचेंगे योगी

Published on

spot_img

लखनऊ/मथुरा, 2 सितम्बर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा के वृन्दावन स्थित केशव धाम में चल रही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की समन्वय बैठक में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा भी इस बैठक में शामिल होंगे। इससे पहले शुक्रवार देर रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को लखनऊ से 11 बजे हेलीकॉप्टर से वृन्दावन पहुंचेंगे। यहां वे आरएसएस की समन्वय बैठक में दो घंटे तक रहेंगे।

मुख्यमंत्री करीब 1़2 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

इससे पहले शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और संगठन महामंत्री रामलाल ने भी इस बैठक में शिरकत की थी। बैठक में पाकिस्तान और चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करने पर चर्चा हुई। समन्वय बैठक में संघ ने जीएसटी और नोटबंदी पर सरकार का समर्थन किया। हालांकि, संघ ने माना कि जीएसटी से छोटे व्यापारियों को नुकसान हुआ है। इसके अलावा समन्वय बैठक में 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई।

सूत्रों ने बातया कि राट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक के पहले दिन शुक्रवार को अमित शाह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच केशवधाम में करीब आधे घंटे तक गहन मंत्रणा हुई।

केंद्रीय मंत्रिमंडल से कई मंत्रियों के इस्तीफे के घटनाक्रम के बाद भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह का समन्वय बैठक में हिस्सा लेना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह संघ प्रमुख को मंत्रिमंडल के विस्तार के बारे में जानकारी देंगे।

संघ सूत्रों के अनुसार, रात करीब 10 बजे भोजन के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने उनके कक्ष में पहुंचे थे।

ताज़ा खबर

आपकी बात- कांग्रेस के पास है सरकार में वापसी का प्लान?

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से सरकार में वापसी करने के लिए कांग्रेस...

बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी “लाड़ली बहना योजना” – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के दुर्गा नगर में घर-घर जाकर पात्र...

कांग्रेस को हिन्दी पट्टी की चुनावी चुनौतियों से भी निपटना है

कर्नाटक विधानसभा के चुनाव परिणाम जन अपेक्षाओं के अनुरूप रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

संबंधित समाचार

आपकी बात- कांग्रेस के पास है सरकार में वापसी का प्लान?

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से सरकार में वापसी करने के लिए कांग्रेस...

कांग्रेस को हिन्दी पट्टी की चुनावी चुनौतियों से भी निपटना है

कर्नाटक विधानसभा के चुनाव परिणाम जन अपेक्षाओं के अनुरूप रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

धर्म,जाति के नाम पर अपराधियों को छोड़ना अनैतिक

देश के राजनीतिक हालात नैतिक पतन के चरम बिंदु पर हैं। ऐसा शायद इसलिए...