Homeखेलअनीश भानपाल ने रचा इतिहास ,15 साल की उम्र में जीता गोल्ड...

अनीश भानपाल ने रचा इतिहास ,15 साल की उम्र में जीता गोल्ड मैडल !

Published on

spot_img

आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में कॉमनवेल्थ गेम्स के 9वें दिन भारत के 15 वर्षीय निशानेबाज अनीष भानवाल ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। अनीष राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।

इस स्पर्धा में सोना जीतने के साथ ही अनीष ने राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने भारत की झोली में 16वां स्वर्ण पदक डाला। अनीष ने फाइनल में कुल 30 अंक हासिल किए थे। उन्होंने रजत पदक जीतने वाले सर्गेई एवेगलेस्की को दो अंक से पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सर्गेई ने कुल 28 अंक हासिल किए।

इस स्पर्धा का इंग्लैंड के साम गोविन को 17 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किए। फाइनल में भारत के एक अन्य खिलाड़ी नीरज कुमार को निराशा हाथ लगी। नीरज को पांचवां स्थान हासिल हुआ।
इससे पहले, अनीष ने क्वालिफिकेशन में पहला स्थान हासिल किया तो वहीं नीरज ने दूसरा। अनीश ने पहले स्टेज में 98,98,90 के स्कोर के साथ 286 अंक लिए जबकि स्टेज -2 में उन्होंने 99, 99, 96 का स्कोर करते हुए 294 अंक लिए और कुल 580 का स्कोर किया।
नीरज ने स्टेज-1 में 97, 100 और 94 का स्कोर किया। वहीं स्टेज-2 में 98, 98, 92 का स्कोर करते हुए 298 अंक लिए और कुल 579 अंकों के साथ फाइनल में जगह बनाई।
इससे पहले शूटिंग में भारत के लिए इकट्ठे दो मेडल आए। महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में 37 साल की तेजस्विनी सावंत ने गोल्ड पर निशाना साधा, जबकि उनकी हमवतन अंजुम मौदगिल को सिल्वर मेडल मिला।

ताज़ा खबर

आपकी बात- कांग्रेस के पास है सरकार में वापसी का प्लान?

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से सरकार में वापसी करने के लिए कांग्रेस...

बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी “लाड़ली बहना योजना” – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के दुर्गा नगर में घर-घर जाकर पात्र...

कांग्रेस को हिन्दी पट्टी की चुनावी चुनौतियों से भी निपटना है

कर्नाटक विधानसभा के चुनाव परिणाम जन अपेक्षाओं के अनुरूप रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

संबंधित समाचार

धर्म,जाति के नाम पर अपराधियों को छोड़ना अनैतिक

देश के राजनीतिक हालात नैतिक पतन के चरम बिंदु पर हैं। ऐसा शायद इसलिए...

जानें कैसा होगा 6 मई,शनिवार का दिन: किस राशि को होगा आर्थिक लाभ

6 मई 2023 का पंचांग तिथि: .प्रतिपदा माह: ज्येष्ठ वार: शनिवार नक्षत्र: विशाखा योग: .व्यतिपात करण: बालव अभिजीत...