Homeबड़ी खबरऐसा भइया मिलेगा नहीं - शिवराज

ऐसा भइया मिलेगा नहीं – शिवराज

Published on

spot_img
spot_img

ऐसा भइया मिलेगा नहीं, जब चला जाऊंगा, तब याद आऊंगा।’
महिलाओं तथा बच्चों के बीच ‘मामा’ के रूप में पहचाने जाने वाले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का यह बयान सीहोर जिले के लाड़कुई में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम का है। श्री चौहान ‘मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना’ के तहत तेंदुपत्ता संग्राहकों के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे और उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।


श्री चौहान कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और अन्य लोगों को संवाद की शैली में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘ऐसा भइया मिलेगा नहीं, जब चला जाऊंगा, तब याद आऊंगा। मैंने मध्यप्रदेश में राजनीति की परिभाषा बदल दी है। हमारे गरीब भाई बहनों, किसान भाई बहनों, आपने वर्षों तक देखा है, कांग्रेस का राज। बताओ, कभी जनता के लिए ऐसी चिंता होती थी क्या। बोलके बताओ होती थी कि क्या। अरे मैं कोई सरकार थोड़े चलाता हूं। मैं परिवार चलाता हूं परिवार। आप सब मेरे परिवार हैं। परिवार हैं मेरे।’


दरअसल राज्य में नवंबर दिसंबर माह में विधानसभा चुनाव हैं। राज्य में लगभग बीस वर्षों से सत्तारुढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए भरसक कोशिश में जुटी हुयी हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। इस बीच शिवराज सिंह चौहान सरकार के खिलाफ कथित एंटी इंकंबेंसी (सत्ता विरोधी रुझान) फेक्टर की सूचनाओं के बीच केंद्रीय नेतृत्व द्वारा श्री चौहान की कथित अनदेखी की खबरें भी सोशल मीडिया में तैर रही हैं।


राजनैतिक प्रेक्षकों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के ठीक पहले राज्य की राजनीति में मौजूदा हालातों के बीच श्री चौहान के सीहोर जिले के कल के बयान के मायने निकाला जाना स्वाभाविक है। राज्य की राजनीति पर बारीकी से नजर रखने वाले ‘राजनैतिक पंडित’ इस बयान का अपने अपने तरीके से गूढ़ अर्थ खोजने में जुटे हैं।


प्रधानमंत्री श्री मोदी 25 सितंबर को भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने आए थे। उस दिन उन्होंने मंच से श्री चौहान समेत किसी भी नेता के नाम का उल्लेख नहीं किया और न ही राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र किया। इस घटनाक्रम के भी सियासी मायने लगाते हुए सत्ता के गलियारों में कई तरह की अटकलबाजियां लगायी जा रही हैं।

Also Read: राहुल ने हिंदू धर्म पर लिखा लेख सोशल मीडिया पर किया साझा

ताज़ा खबर

नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक ब्रुसेल्स में मंगलवार से

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नाटो के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक...

19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024...

सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थी फातिमा सना शेख

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह फिल्म सैम बहादुर में...

बारिश से मध्यप्रदेश का मौसम बदला, उज्जैन और इंदौर संभाग में भारी वर्षा

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस...

संबंधित समाचार

सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थी फातिमा सना शेख

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह फिल्म सैम बहादुर में...

सुप्रीम कोर्ट में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित, राष्ट्रपति ने किया अनावरण

संविधान दिवस के अवसर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को उच्चतम न्यायालय परिसर में...

23 नवंबर को पहली बार रंगीन फोटो बनाने की प्रक्रिया के लिए पेटेंट दी गयी

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1705 :...