Homeबड़ी खबरकंगना रनौत ने शाहरूख खान की फिल्म जवान की तारीफ की

कंगना रनौत ने शाहरूख खान की फिल्म जवान की तारीफ की

Published on

spot_img
spot_img

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शाहरूख खान और उनकी फिल्म जवान की तारीफ की है। शाहरुख खान की फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। कंगना रनौत ने सोशल मीडया पर पोस्ट शेयर किया है।इस पोस्ट में कंगना ने फिल्म जवान और शाहरुख खान की तारीफ की है।


कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा, नब्बे के दशक के लवर बॉय बनकर खूब पॉपुलैरिटी बटोरी। फिर एक दशक तक शाहरुख खान ने बहुत स्ट्रगल किया अब वह 50 से अधिक उम्र में लोगों के मास सुपरहीरो बनकर उभरे हैं। यह रियल लाइफ में किसी महानायक वाली कहानी से कम नहीं है। मुझे वह समय याद है जब लोगों ने उन्हें नजर अंदाज कर दिया था और उनकी पसंद का मजाक उड़ाया था, लेकिन उनका संघर्ष उन सभी कलाकारों के लिए मास्टर क्लास है, जो लंबे करियर का आनंद ले रहे है।

उन्हें सीखना चाहिए कि किस तरह एक बार फिर खुद को दोबारा खड़ा करें और स्थापित करें। शाहरुख खान सिनेमा के भगवान हैं, जिनकी भारत को न केवल उनके हग्स और डिंपल के कारण जरूरत है, बल्कि दुनिया को बचाने के लिए जरूरी है।

Also Read: पार्श्वगायिका आशा भोंसले आज 90 वर्ष की हो गयी

ताज़ा खबर

04 अक्टूबर को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म हुआ था

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।1824-मेक्सिको एक...

दुश्मन की ताकत और प्रौद्योगिकी का मुकाबला करने को तैयार है भारत: वायु सेना प्रमुख

वायु सेना प्रमुख वी आर चौधरी ने आज कहा कि पाकिस्तान और चीन के...

देश में इस वर्ष 3.1 करोड़ 5 जी फोन बिकेंगे: रिपोर्ट

देश में तेजी से 5 जी सेवाओं की पहुंच बढ़ने से इस वर्ष 3.1...

मुद्दों से ध्यान हटाने को पत्रकारों पर बनाया जा रहा है निशाना : ‘इंडिया’

विपक्षी दलों के भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) ने मंगलवार को कहा कि...

संबंधित समाचार

मुद्दों से ध्यान हटाने को पत्रकारों पर बनाया जा रहा है निशाना : ‘इंडिया’

विपक्षी दलों के भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) ने मंगलवार को कहा कि...

विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन में अमिताभ होंगे ब्रांड एम्बेसडर: धामी

उत्तराखंड के देहरादून में आगामी 28 नवंबर से एक दिसंबर तक, 6वाँ विश्व आपदा...

अरविंद केजरीवाल ने टीवी एक्ट्रेस से लेकर किन्नर तक को दी टिकिट

मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है।...