Homeबड़ी खबरउज्जैन में भाजपा सरकार की लापरवाही से हुई बच्ची से ददिंदगी

उज्जैन में भाजपा सरकार की लापरवाही से हुई बच्ची से ददिंदगी

Published on

spot_img
spot_img

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के लिए राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि उज्जैन की इस घटना को दबाने के लिए शिवराज सरकार ने कई तरह के प्रयास किए हैं और इस मामले में राज्य सरकार की भूमिका से साबित हो गया है कि यह प्रदेश महिलाओं और बच्चियों के लिए असुरक्षित है।
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार का जंगलराज चल रहा है जहां महिला होना अपराध बन चुका है। राज्य में कुछ साल में 13 लाख महिलाएं लापता हुई हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के राज में महिलाओं, दलितों और आदिवासियों के लिए नर्क बन चुका है और वहां हर दो घंटे में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है। नाबालिग दुष्कर्म के मामले में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर आ चुका है।
उन्होंने कहा “उज्जैन की जिस बच्ची के साथ दरिंदगी हुई है उसके साथ घटी इस घटना को छिपाने का प्रयास किया गया और बच्ची को भीख मांगने वाली तथा उत्तर प्रदेश की रहने वाली बताकर मामले की कोशिश हुई है। यह 12 साल की बच्ची मध्य प्रदेश के सतना की रहने वाली है और एक दलित परिवार से आती है। इस बच्ची को साजिशन लीपापोती कर उत्तर प्रदेश की मानसिक विक्षिप्त भिखारी बताया जा रहा था। जब वह बच्ची स्कूल से घर नहीं लौटी तो उसके परिवार वाले सतना पुलिस स्टेशन गए। वहां बच्ची के परिवार वालों से कहा गया कि आप यहां से जाइए और अपनी बेटी को खुद ढूंढिए। हम प्राथमिकी दर्ज नहीं करेंगे।”
प्रवक्ता ने कहा “बड़ा सवाल यह है कि यह बच्ची सतना से उज्जैन कैसे आई और उसके मामले में पुलिस ने तत्परता क्यों नहीं दिखाई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने से क्यों इनकार किया। अखबारों में इस बारे में खबरें आती रहीं तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उज्जैन पुलिस ने क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम को क्यों नहीं खंगाला। बच्ची की बोली बघेलखंड थी, तो उज्जैन पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश का क्यों बताया। आठ किलोमीटर पैदल चलने के बाद अपना, अपने पिता, दादा और गांव का नाम सही बताने वाली बच्ची को मानसिक रुप से विक्षिप्त और भिखारी क्यों बताया गया। आखिर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री चुप क्यों हैं।”
उन्होंने इस घटना को लेकर भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि घटना को कई दिन बीत गए हैं लेकिन बच्ची का हाल पूछने भाजपा का एक भी नेता अब तक नहीं गया है। एक दलित बच्ची का दुष्कर्म हुआ, उसे विक्षिप्त और भिखारी बताने की कोशिश की गई… लेकिन देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। इस मामले पर महिला बाल विकास मंत्री, महिला आयोग, बाल संरक्षण आयोग सब चुप हैं।”

ताज़ा खबर

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

अश्वत्थामा का किरदार निभायेगे शाहिद कपूर!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अश्वत्थामा का किरदार निभाते नजर आ सकते...

09 दिसंबर को प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की

भारत और विश्व के इतिहास में 09 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1484....महान...

आद्या मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से राज बब्बर और सलमा आगा को किया मोहित

गायन रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल सीज़न 14' के मंच पर कंटेस्टेंट आद्या मिश्रा ने...

संबंधित समाचार

बड़ा सवाल कौन बनेगा मुख्यमंत्री,उम्र का होगा बंधन?

भारतीय जनता पार्टी तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्री तय नहीं कर पा रही है।...

समान नागरिक संहिता की मांग उठी राज्यसभा में

भारतीय जनता पार्टी के हरनाथ सिंह यादव ने देश में समान नागरिक संहिता लागू...

रिवर्स गियर में कांग्रेस और एक्शन में शिवराज

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अगुवाई में...