मंगलवार 20 नवंबर को सीबीआई के डायरेक्टर आलोक वर्मा की याचिका को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने 29 नवंबर तक टाल दिया है। बता दें कि कोर्ट ने आलोक वर्मा को सोमवार तक सीवीसी की रिपोर्ट पर उनका जवाब मांगा था। पर रिपोर्ट मीडिया मे लीक होने के कारण वर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। कोर्ट में नाराज गोगोई ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आपमें से कोई सुनवाई लायक नहीं है।
डीआईजी सिन्हा ने लगाए NSA चीफ डोभाल पर आरोप
सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना के ख़िलाफ़ लगे आरोपों की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारी एमके सिन्हा का भी तबादला नागपुर कर दिया गया है। सिन्हा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, एक राज्यमंत्री और विधि सचिव पर जांच रोकने की कोशिश करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
सीबीआई मामले मेें राहुल गांंधी ने ट्वीट कर कहा ‘लोकतंत्र रो रहा है’
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीबीआई मामलें में टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया है कि, ‘दिल्ली में ‘चौकीदार ही चोर’ नामक एक क्राइम थ्रिलर चल रहा है। नए एपिसोड में CBI के DIG द्वारा एक मंत्री, NSA, कानून सचिव और कैबिनेट सचिव के खिलाफ गंभीर आरोप हैं। वहीं गुजरात से लाया उसका साथी करोड़ों वसूली उठा रहा है। अफ़सर थक गए हैं। भरोसे टूट गए हैं। लोकतंत्र रो रहा है।’
दिल्ली में 'चौकीदार ही चोर' नामक एक क्राइम थ्रिलर चल रहा है|
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 20, 2018
नए एपिसोड में CBI के DIG द्वारा एक मंत्री, NSA, कानून सचिव और कैबिनेट सचिव के खिलाफ गंभीर आरोप हैं।
वहीं गुजरात से लाया उसका साथी करोड़ों वसूली उठा रहा है|
अफ़सर थक गए हैं| भरोसे टूट गए हैं| लोकतंत्र रो रहा है| https://t.co/Tng5uu6m5q