Homeबड़ी खबरगांधी जयंती पर खादी का कोई न कोई उत्पाद खरीदने का आह्वान

गांधी जयंती पर खादी का कोई न कोई उत्पाद खरीदने का आह्वान

Published on

spot_img
spot_img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में जर्मनी की एक लड़की कैसमी का उल्लेख किया, जो भारतीय संगीत गायन में पारंगत है।
श्री मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और भारतीय संगीत अब वैश्विक हो चुका है। दुनियाभर के लोगों का इनसे लगाव दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने जर्मनी की एक लड़की कैसमी का ऑडियो क्लिप सुनवाया और कहा, ” इसे सुनकर आप भी हैरान हो गए न। कितनी मधुर आवाज है और हर शब्द में जो भाव झलकते हैं, ईश्वर के प्रति इनका लगाव हम अनुभव कर सकते हैं। अगर मैं ये बताऊँ कि ये सुरीली आवाज जर्मनी की एक बेटी की है, तो शायद आप और अधिक हैरान होंगे। इस बिटिया का नाम – कैसमी है।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि जर्मनी की रहने वाली 21 वर्षीय कैसमी कभी भारत नहीं आई है, लेकिन, वह भारतीय संगीत की दीवानी है, जिसने कभी भारत को देखा तक नहीं, उसकी भारतीय संगीत में ये रूचि, बहुत ही प्रेरणादायक है। कैसमी जन्म से ही देख नहीं पाती है, लेकिन ये मुश्किल चुनौती उन्हें असाधारण उपलब्धियों से रोक नहीं पाई।‌ संगीत और रचनात्मकता को लेकर उनकी रुचि कुछ ऐसी थी कि बचपन से ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया।
श्री मोदी ने बताया कि भारतीय संगीत से कैसमी का परिचय 5-6 साल पहले ही हुआ। भारत के संगीत ने उनको इतना मोह लिया-इतना मोह लिया कि वो इसमें पूरी तरह से रम गई। उन्होंने तबला बजाना भी सीखा है। वह कई सारी भारतीय भाषाओं में गाने में महारत हासिल कर चुकी हैं। संस्कृत, हिंदी, मलयालम, तमिल, कन्नड़ या फिर असमी, बंगाली, मराठी, उर्दू, उन्होंने इन सबमें अपने सुर साधे हैं। प्रधानमंत्री ने कैसमी की कन्नड़ और संस्कृत में गीत भी सुनवाया। उन्होंने कहा, ” भारतीय संस्कृति और संगीत को लेकर जर्मनी की कैसमी के इस जुनून की मैं ह्रदय से सराहना करता हूँ। उनका यह प्रयास हर भारतीय को अभिभूत करने वाला है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जी-20 के सफल आयोजन से भारत के प्रति दुनिया भर में रुचि बढ़ी है और पर्यटन को बढ़ावा मिलने से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं।

श्री मोदी कहा कि पर्यटन को कुछ लोग सिर्फ सैर-सपाटे के तौर पर देखते हैं, लेकिन पर्यटन का एक बहुत बड़ा पहलू ‘रोजगार’ से जुड़ा है। सबसे कम निवेश में सबसे ज्यादा रोजगार, अगर कोई क्षेत्र पैदा करता है, तो वह पर्यटन क्षेत्र है। पर्यटन क्षेत्र को बढ़ाने में किसी भी देश के लिए सद्भावना महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में भारत के प्रति आकर्षण बहुत बढ़ा है और जी-20 के सफल आयोजन के बाद दुनिया के लोगों की रुचि भारत में और बढ़ गयी है। जी -20 में एक लाख से ज्यादा प्रतिनिधि भारत आए। वे यहाँ की विविधता, अलग-अलग परम्पराएं, भांति-भांति का खानपान और धरोहरों से परिचित हुए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यहाँ आने वाले प्रतिनिधि अपने साथ जो शानदार अनुभव लेकर गए हैं, उससे पर्यटन का और विस्तार होगा। भारत में एक से बढ़कर एक विश्व धरोहर स्थल

भी हैं और इनकी संख्या लगातार बढती जा रही है। कुछ ही दिन पहले शान्तिनिकेतन और कर्नाटक के पवित्र होयसड़ा मंदिरों को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। कर्नाटक के जिन होयसड़ा मंदिरों को यूनेस्को ने विश्व धरोहर सूची में शामिल किया है, उन्हें,13वीं शताब्दी के बेहतरीन वास्तु कला के लिए जाना जाता है। इन मंदिरों को मान्यता मिलना, मंदिर निर्माण की भारतीय परंपरा का भी सम्मान है। भारत में अब‌ विश्व धरोहर स्थल की कुल संख्या 42 हो गई है। भारत का प्रयास है कि हमारे ज्यादा-से-ज्यादा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जगहों को विश्व धरोहर स्थल की मान्यता मिले।

उन्होंने कहा, “जब भी आप कहीं घूमने जाने की योजना बनाएं, तो ये प्रयास करें कि भारत की विविधता के दर्शन करें। आप अलग-अलग राज्यों की संस्कृति को समझें, धरोहर स्थल को देखें। इससे आप अपने देश के गौरवशाली इतिहास से तो परिचित होंगे ही, स्थानीय लोगों की आय बढ़ाने का भी आप अहम माध्यम बनेंगे।

उन्होंने कहा, ” जहां तक संभव हो, आप भारत में बने सामानों की खरीदारी करें, भारतीय उत्पाद का उपयोग करें और भारत में निर्मित सामान का ही उपहार दें। आपकी छोटी सी कोशिश किसी दूसरे के परिवार की बहुत बड़ी ख़ुशी का कारण बनेगी। आप जो भारतीय सामान खरीदेंगे, उसका सीधा फ़ायदा, हमारे श्रमिकों, कामगारों, शिल्पकारों और अन्य विश्वकर्मा भाई-बहनों को मिलेगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजकल तो बहुत सारे स्टार्टअप भी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रहे हैं। आप स्थानीय चीजें खरीदेंगे तो इन युवाओं को भी फ़ायदा होगा।

ताज़ा खबर

नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक ब्रुसेल्स में मंगलवार से

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नाटो के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक...

19 जनवरी 2024 को रिलीज होगी पंकज त्रिपाठी की फिल्म मैं अटल हूं

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म मैं अटल हूं 19 जनवरी 2024...

सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थी फातिमा सना शेख

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह फिल्म सैम बहादुर में...

बारिश से मध्यप्रदेश का मौसम बदला, उज्जैन और इंदौर संभाग में भारी वर्षा

पश्चिमी विक्षाेभ के चलते बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस...

संबंधित समाचार

सैम बहादुर में इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने को लेकर नर्वस थी फातिमा सना शेख

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख का कहना है कि वह फिल्म सैम बहादुर में...

सुप्रीम कोर्ट में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित, राष्ट्रपति ने किया अनावरण

संविधान दिवस के अवसर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को उच्चतम न्यायालय परिसर में...

23 नवंबर को पहली बार रंगीन फोटो बनाने की प्रक्रिया के लिए पेटेंट दी गयी

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1705 :...