Homeबड़ी खबरअश्विनी चौबे ने ऋषि सुनक को रुद्राक्ष, गीता और हनुमान चालीसा भेंट...

अश्विनी चौबे ने ऋषि सुनक को रुद्राक्ष, गीता और हनुमान चालीसा भेंट की

Published on

spot_img
spot_img

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का शुक्रवार को पालम हवाई अड्डे पर स्वागत करते हुए रुद्राक्ष, श्रीमद्भागवत गीता और हनुमान चालीसा भेंट की।


श्री चौबे ने जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने यहाँ पहुंचे श्री सुनक का हवाई अड्डे पर ‘जय सियाराम’ से अभिवादन किया। केन्द्रीय मंत्री ने श्री सुनक को बताया कि वह बिहार के बक्सर से सांसद हैं। बक्सर आध्यात्मिक रूप से प्राचीन काल से ही प्रसिद्ध नगर है जहां भगवान श्री राम और उनके भाई लक्ष्मण ने गुरु महर्षि विश्वामित्र से शिक्षा-दीक्षा ली थी और ताड़का वध किया था। इस दौरान श्री सुनक ने भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गाथा को उत्साह से सुना।


उन्होंने कहा कि भारत की धरती आपकी पूर्वजों की धरती है। आपके यहां आने से सभी काफी उत्साहित हैं। केंद्रीय मंत्री ने अयोध्या बक्सर सहित मां जानकी के जन्म स्थान सीतामढ़ी और बांका के मंदार पर्वत की आध्यात्मिक संस्कृति से भी श्री सुनक और उनकी पत्नी को अवगत कराया। उन्होंने श्री सुनक को रुद्राक्ष, श्रीमद्भागवत गीता और हनुमान चालीसा भेंट की।

Also Read: पार्श्वगायिका आशा भोंसले आज 90 वर्ष की हो गयी

ताज़ा खबर

26 सितम्बर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म दिन 

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-1580: ब्रिटिश...

ग्वालियर में गुर्जर भड़के गाड़ियां तोडीं

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से अपनी आबादी के अनुसार टिकट की मांग कर...

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी की

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी...

जिसे  देवी  रुक्मणी कहा जा रहा क्या वह अंबिका प्रतिमा है?

डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’, दमोह जिले के जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर स्थित माता रुक्मणी देवी...

संबंधित समाचार

ग्वालियर में गुर्जर भड़के गाड़ियां तोडीं

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से अपनी आबादी के अनुसार टिकट की मांग कर...

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी की

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी...

यूपी स्कूल थप्पड़ कांड :सरकार की ‘अंतरात्मा’ झकझोर जानी चाहिए

उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक विशेष समुदाय के स्कूली छात्र...