Homeबड़ी खबरअफ्रीकी संघ जी 20 समूह में शामिल

अफ्रीकी संघ जी 20 समूह में शामिल

Published on

spot_img
spot_img

अफ्रीकी संघ को औपचारिक रूप से जी 20 समूह में स्थाई सदस्य के रूप में शामिल कर लिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित दो दिवसीय जी 20 सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए इसकी घोषणा की ।


अफ्रीकी संघ को जी 20 समूह में शामिल करने का एजेंडा सम्मेलन की प्राथमिकताओं में शामिल था और इसीलिए प्रधानमंत्री ने अपने उद्घाटन भाषण में सबसे पहले इसका ऐलान किया। श्री मोदी ने कहा,“ आप सबकी सहमति से, आगे की कार्यवाही शुरू करने से पहले, मैं अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष को जी-20 के स्थाई सदस्य के रूप में अपना स्थान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित करता हूँ।” उन्होंने कहा ,“ भारत की जी-20 अध्यक्षता, देश के भीतर तथा देश के बाहर, समावेश और सबका साथ” का प्रतीक बन गई है। भारत में यह पीपल्स जी -20 बन गया। करोड़ों भारतीय इससे जुड़े। देश के 60 से ज़्यादा शहरों में 200 से ज्यादा अधिक बैठकें हुईं।”


श्री मोदी ने कहा कि सबका साथ की भावना से ही भारत ने प्रस्ताव रखा था कि अफ्रीकी संघ को जी-20 की स्थाई सदयस्ता दी जाए। मेरा विश्वास है कि इस प्रस्ताव पर हम सब की सहमति है। इसके बाद उन्होंने अफ्रीकी संघ को जी 20 समूह में विधिवत रूप से शामिल करने की घोषणा की।

Also Read: मोदी ने जी-20 के मंच पर भी दोहराया सबके साथ सबका विकास का मंत्र

ताज़ा खबर

04 अक्टूबर को प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म हुआ था

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।1824-मेक्सिको एक...

दुश्मन की ताकत और प्रौद्योगिकी का मुकाबला करने को तैयार है भारत: वायु सेना प्रमुख

वायु सेना प्रमुख वी आर चौधरी ने आज कहा कि पाकिस्तान और चीन के...

देश में इस वर्ष 3.1 करोड़ 5 जी फोन बिकेंगे: रिपोर्ट

देश में तेजी से 5 जी सेवाओं की पहुंच बढ़ने से इस वर्ष 3.1...

मुद्दों से ध्यान हटाने को पत्रकारों पर बनाया जा रहा है निशाना : ‘इंडिया’

विपक्षी दलों के भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) ने मंगलवार को कहा कि...

संबंधित समाचार

मुद्दों से ध्यान हटाने को पत्रकारों पर बनाया जा रहा है निशाना : ‘इंडिया’

विपक्षी दलों के भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) ने मंगलवार को कहा कि...

विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन में अमिताभ होंगे ब्रांड एम्बेसडर: धामी

उत्तराखंड के देहरादून में आगामी 28 नवंबर से एक दिसंबर तक, 6वाँ विश्व आपदा...

अरविंद केजरीवाल ने टीवी एक्ट्रेस से लेकर किन्नर तक को दी टिकिट

मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है।...