Homeबड़ी खबरनॉर्दन आईरिश लेखिका एना बर्न्स को मिला 2018 का मैन बुकर पुरस्कार

नॉर्दन आईरिश लेखिका एना बर्न्स को मिला 2018 का मैन बुकर पुरस्कार

Published on

spot_img
spot_img

उत्तरी आयरलैंड की लेखिका एना बर्न्स को 2018 का मैन बुकर प्राइज से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान उनकी किताब ‘मिल्कमैन’ के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस ऐलान के साथ ही एना बर्न्स पहली नॉर्दन आईरिश लेखिका बन गई हैं। बता दें कि उनकी यह तीसरी किताब थी।

बर्न्स की लिखी ‘मिल्कमैन’ किताब एक महिला के शादीशुदा शख्स के साथ अफेयर की कहानी है। साथ ही यह महिला एक ऐसे शख्स का सामना कर रही थी, जो यौन उत्पीड़न के लिए पारिवारिक रिश्तों, सामाजिक दबाव और राजनीतिक निष्ठा जैसे हथियारों का इस्तेमाल कर रहा था। बर्न्स को इस पुरस्कार के साथ 50 हजार पाउंड भी दिए जाएंगे। बर्न्स की किताब को लेकर जजों ने कहा कि मिल्कमैन अद्भुत किताब है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस किताब में उस युवती के दर्द का बखूबी अहसास कराया गया है।

भारतीय मूल के लेखकों को भी मिल चूका है यह सम्मान बुकर पुरस्कार कॉमनवेल्थ या आयरलैंड के नागरिकों की ओर से लिखे गए मौलिक अंग्रेजी उपन्यास के लिए हर साल दिया जाता है। साल 2008 का पुरस्कार भारतीय लेखक अरविंद अडिगा को दिया गया था। गौरतलब है कि अडिगा समेत 5 बार यह पुरस्कार भारतीय मूल के लेखकों को मिला है, जिसमें वी एस नायपॉल, अरुंधति राय, सलमान रश्दी और किरण देसाई आदि शामिल है।

ताज़ा खबर

26 सितम्बर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म दिन 

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-1580: ब्रिटिश...

ग्वालियर में गुर्जर भड़के गाड़ियां तोडीं

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से अपनी आबादी के अनुसार टिकट की मांग कर...

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी की

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी...

जिसे  देवी  रुक्मणी कहा जा रहा क्या वह अंबिका प्रतिमा है?

डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’, दमोह जिले के जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर स्थित माता रुक्मणी देवी...

संबंधित समाचार

ग्वालियर में गुर्जर भड़के गाड़ियां तोडीं

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से अपनी आबादी के अनुसार टिकट की मांग कर...

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी की

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की भाजपा ने दूसरी सूची जारी...

यूपी स्कूल थप्पड़ कांड :सरकार की ‘अंतरात्मा’ झकझोर जानी चाहिए

उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक विशेष समुदाय के स्कूली छात्र...