Homeराज्यपंजाबडेरा हिंसा : हरियाणा पुलिस ने डेरा समिति के सदस्यों को तलब...

डेरा हिंसा : हरियाणा पुलिस ने डेरा समिति के सदस्यों को तलब किया

Published on

spot_img

चंडीगढ़,  हरियाणा पुलिस ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दुष्कर्म के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद भड़की हिंसा के मामले में डेरा सच्चा सौदा समिति के 45 सदस्यों को 25 अगस्त को पेश होने को कहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, डेरे की एक हार्ड डिस्क बरामद की गई है और उसे जांच के लिए भेजा गया है। इस हार्ड डिस्क में डेरा की संपत्ति और हवाला सौदों सहित कथित तौर पर 700 करोड़ रुपये के लेनदेन की जानकारी है।

इस 45 सदस्यीय समिति पर पंचकूला और अन्य स्थानों पर हिंसा भड़काने की साजिश रचने का आरोप है, जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई थी और 264 लोग घायल हो गए थे।

डेरा के अनुयायी बड़ी संख्या में पंचकूला और सिरसा में हुई हिंसा में शामिल थे।

हरियाणा पुलिस ने पिछले महीने डेरे के 43 सर्वाधिक वांछित लोगों की सूची जारी की थी, जिसमें हनीप्रीत इंसां और आदित्य इंसां के नाम भी शामिल थे।

हनीप्रीत को मंगलवार को पंजाब से गिरफ्तार किया गया। वह 38 दिनों से फरार थी। उस पर देशद्रोह और हिंसा भड़काने की धाराओं में मामला दर्ज है।

ताज़ा खबर

आपकी बात- कांग्रेस के पास है सरकार में वापसी का प्लान?

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से सरकार में वापसी करने के लिए कांग्रेस...

बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी “लाड़ली बहना योजना” – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल के दुर्गा नगर में घर-घर जाकर पात्र...

कांग्रेस को हिन्दी पट्टी की चुनावी चुनौतियों से भी निपटना है

कर्नाटक विधानसभा के चुनाव परिणाम जन अपेक्षाओं के अनुरूप रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

संबंधित समाचार

जानें कैसा होगा 6 मई,शनिवार का दिन: किस राशि को होगा आर्थिक लाभ

6 मई 2023 का पंचांग तिथि: .प्रतिपदा माह: ज्येष्ठ वार: शनिवार नक्षत्र: विशाखा योग: .व्यतिपात करण: बालव अभिजीत...

प्रधानमंत्री मोदी कल आएंगे भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लिया तैयारियों का जायजा

प्रधानमंत्री मोदी के एक अप्रैल को भोपाल आगमन की तैयारियाँ चाक-चौबंद हैं। मुख्यमंत्री चौहान...